REWA: तीन मॉडल स्कूलों में चार माह बाद भी नहीं हो पाई शिक्षकों की पदस्थापना, छात्र कर रहे इंतजार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
REWA

REWA: मध्य प्रदेश के तीन आदर्श (मॉडल) स्कूल-जवारा, रीवा और भोपाल-में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद चार महीने बीत जाने के बाद भी पदस्थापना नहीं हो सकी है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही छात्र-छात्राएं शिक्षकों के आने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

REWA: जानकारी के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा पिछले वर्ष सितंबर में प्रदेशभर से पात्र शिक्षकों के आवेदन आमंत्रित किए गए थे। स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के शिक्षकों में से चयन के लिए मेरिट सूची तैयार की गई। इसके बाद भोपाल, रीवा और जवारा के लिए व्याख्याता एवं उच्च श्रेणी शिक्षक पदों हेतु साक्षात्कार और डेमो क्लास आयोजित किए गए।

REWA: नियुक्ति प्रक्रिया पूरी, फिर भी विभागीय लापरवाही से स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई

चयन समिति ने नवंबर माह में प्रक्रिया पूरी कर 12 जनवरी 2026 को चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी थी। यह सूची संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ भेजी गई कि चयनित शिक्षकों को मॉडल स्कूलों में प्रतिनियुक्त किया जाए। लेकिन हैरानी की बात यह है कि लगभग चार महीने बीत जाने के बाद भी फाइलें विभागों में लंबित पड़ी हैं और शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है।

इस देरी का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। अप्रैल से शुरू हुए नए सत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। छात्र-छात्राओं को नियमित शिक्षकों के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

REWA: ऊंची पहुंच वालों को मिल रही प्राथमिकता?

गौरतलब है कि पहले इन पदों पर अक्सर ऊंची पहुंच वाले या अस्थायी शिक्षकों को बैकडोर तरीके से प्रतिनियुक्ति दी जाती रही है। हालांकि इस बार पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए योग्य शिक्षकों का चयन किया गया, लेकिन नियुक्ति में हो रही देरी ने फिर से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

READ ALSO: bjp 47th foundation day : शून्य से शिखर तक की यात्रा, भारतीय जनता पार्टी का सफरनामा

यदि जल्द ही नियुक्ति नहीं की गई, तो इन मॉडल स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ सकता है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मुद्दे पर कितनी जल्दी कार्रवाई करते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 45 शहर

Dhar Bhojshala : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्घोष, धार भोजशाला बनेगी ‘सरस्वती लोक’

Dhar Bhojshala : मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग

Road Accident: NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्राला से टकराई पिकअप, क्लीनर की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर से अंबिकापुर जा रही पिकअप हादसे का शिकार, ट्राला

Kanker Heatwave News: कांकेर में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 43 डिग्री के पार

Kanker Heatwave News: नौतपा से पहले ही आग उगल रहा सूरज, जनजीवन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में हुआ चयन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयासों से लोरमी

Yogi Adityanath Statement: ‘ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चोरी करना शर्मनाक’

Yogi Adityanath Statement: लखनऊ में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले

Surajpur Skeleton Case: सूरजपुर के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी, लापता व्यक्ति होने की आशंका

Surajpur Skeleton Case: कर्री-कूप्पी जंगल में मिला कंकाल, ग्रामीणों की सूचना पर

Naxal Operation Chhattisgarh: जंगल में छिपाया गया नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

Naxal Operation Chhattisgarh: डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिला भारी

Religious Politics Controversy: धर्म बनाम राजनीति, चिरमिरी की रामकथा से छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ी तपिश

Religious Politics Controversy: धार्मिक मंच से सियासी संदेश, बयानबाजी ने बढ़ाया विवाद

Ashutosh Rana और रेणुका शहाणे ने मनाई शादी की 25वीं सालगिरह, फिर से लिए सात फेरे

Ashutosh Rana: फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित और सादगी पसंद कपल Ashutosh Rana

टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi बनीं मां, शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Report by: Priyanshi Soni Divyanka Tripathi: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस Divyanka

प्रधानमंत्री Narendra Modi के 12 साल पूरे, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 26 मई 2026 को देश के प्रधानमंत्री के

UP Police के 29 PPS अधिकारियों को मिलेगा IPS प्रमोशन, UPSC को भेजे गए नाम

Report by: Vandana Rawat UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द