,

MPPEB 2024: नर्सिंग, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन, थेरेपिस्ट पदों पर भर्तियां

- Advertisement -
Ad imageAd image
MPPEB 2024: Recruitment for Nursing, Pharmacist, Technician, Therapist posts

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे, युवाओं के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने समूह 5 के अंतर्गत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। 30 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया भी चालू हो जाएगी। इस भर्ती में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर लास्ट डेट 13 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन पत्र में संसोधन करने की आखिरी तारीख 18 जनवरी 2025 है।

वैकेंसी की जानकारी


मध्य प्रदेश ग्रुप 5 की यह रिक्तियां नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स, मेल नर्स, फार्मासिस्ट, ओटी टेक्नीशियन, स्पीच थेरेपिस्ट, कैथलैब टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट, स्पीच थेरेपिस्ट समेत विभिन्न रिक्तियां हैं। वैकेंसी की डिटेल्स के साथ अभ्यर्थी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन नीचे लिंक से चेक कर सकते हैं।

क्या होगी योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों हेतु अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। जिसमें 12वीं पास/ संबंधित विषय में डिप्लोमा/ बैचलर डिग्री आदि शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। इस भर्ती की परीक्षा 15 फरवरी 2025 स शनिवार से प्रारंभ होगी। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी।

क्या है आयुसीमा

एमपी की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़े वर्गों, विभागों/निगमों/मंडल/आयोगों/स्वायत्तशासी निकायों/होमगार्ड में कार्यरत शासकीय सेवकों तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए आयुसीमा 45 वर्ष होगी। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।

क्या होगी चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।

क्या होगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क का विनिमय मण्डल की कार्यपालक समिति द्वारा किया जाएगा। जिसमें परीक्षा शुल्क सम्मिलित होगा।

परीक्षा केंद्रों का निर्धारण मंडल के मापदंडों के अनुसार अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की