,

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका मार्ग के बीच स्थित लमानीन नदी में आज सुबह अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Khairagarh: मछुवारे ने दी सूचना

बताया गया कि आज सुबह करीब 10 बजे मछली पकड़ने पहुंचे एक मछुवारे की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिनके बाद डायल 112 और पुलिस को सूचना दी गई।

Khairagarh: पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर महिला की पहचान नहीं हो सकी है, शिनाख्त शव को बाहर निकालने के बाद ही संभव होगी।

Khairagarh: ग्रामीण और जांच अधिकारी घटनास्थल पर

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है, जबकि शव मिलने के कारणों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

read also: Maharashtra : अकोला में सिस्टम की लापरवाही ने ली जान: गैस की लाइन में 5 घंटे खड़े पूर्व सरपंच की मौत, इलाके में भारी रोष