,

Lucknow यूपी अब ‘इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदेश’: 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारी, सीएम योगी ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण

Lucknow

Report: Vandna Rawat

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप और मजबूत होते बुनियादी ढांचे का खाका पेश किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि देश का सबसे बड़ा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार है और इसके लोकार्पण के लिए 28 मार्च की तिथि प्रस्तावित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: अर्थव्यवस्था में होगा 1 लाख करोड़ का इजाफा

मुख्यमंत्री ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश का पाँचवाँ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। इससे न केवल एयर कनेक्टिविटी विश्वस्तरीय होगी, बल्कि इससे उत्तर प्रदेश सरकार को 1 लाख करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। सीएम ने कहा कि यूपी अब देश का इकलौता राज्य है जहाँ 16 एयरपोर्ट संचालित हैं और मेट्रो से लेकर रैपिड रेल तक का सबसे बड़ा नेटवर्क मौजूद है।

Lucknow गंगा एक्सप्रेसवे इसी महीने होगा पूरा: 60% एक्सप्रेसवे अब यूपी में

इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रगति साझा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश का 55% एक्सप्रेसवे वर्तमान में उत्तर प्रदेश के पास है। इसी महीने गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके बाद देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क में यूपी की हिस्सेदारी बढ़कर 60% हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जो प्रदेश बदहाली के लिए जाना जाता था, आज वहां हर जिला मुख्यालय फोरलेन से जुड़ा है।

Lucknow विदेशी निवेशकों की पहली पसंद: जीरो टॉलरेंस और जीरो करप्शन

हालिया विदेश दौरों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान, सिंगापुर और जर्मनी के निवेशक उत्तर प्रदेश की ‘जीरो टॉलरेंस और जीरो करप्शन’ की नीति से प्रभावित हैं।

  • निवेश का आंकड़ा: अब तक 15 लाख करोड़ रुपये की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है और 6 लाख करोड़ का निवेश तैयार खड़ा है।
  • औद्योगिक क्रांति: 1947 से 2017 तक केवल 14 हजार उद्योग थे, जबकि पिछले 9 वर्षों में 31 हजार बड़े उद्योग स्थापित हुए हैं।

Lucknow“नोएडा जाने के अंधविश्वास को उखाड़ फेंका”

पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी जाने के डर से नोएडा जाने को ‘अपशकुन’ मानते थे। उन्होंने कहा, “मैंने उस डर और बैरियर को उखाड़ फेंका। अगर हम नोएडा नहीं जाते, तो आज देश का 55% मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और 60% इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का निर्माण यूपी में नहीं हो रहा होता।”

Read this: Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…