मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवार के साथ पचमढ़ी में किया नए साल 2025 का स्वागात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Dr. Yadav welcomed 2025 in Pachmarhi with his family.

मुख्यमंत्री ने मढ़ई में बोट पर बैठकर तवा नदी का बैकवाटर किया पार

पचमढ़ी: साल 2024 के आखिरी दिन यानि 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने परिवार के साथ मढ़ई पहुंचे। इस दौरान नर्मदापुरम कमिश्नर केजी तिवारी और कलेक्टर सोनिया मीना ने कामती रंगपुर स्थित हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए साल का स्वागत पचमढ़ी में अपने परिवार के साथ किया। मुख्यमंत्री ने मढ़ई में बोट पर बैठकर तवा नदी का बैकवाटर पार किया और यहां कुछ देर ठहरने के बाद पचमढ़ी के लिए रवाना हुए। पचमढ़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में विश्राम किया। देखा जाए तो दिनभर की व्यस्थता के बीच ये यात्रा मुख्यमंत्री के लिए विश्राम का मौका रहा है। इससे पहले छह दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पचमढ़ी का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित पिंक होटल का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पचमढ़ी में स्विटजरलैंड जैसा अनुभव होता है। इस यात्रा के दौरान डॉ. यादव ने पचमढ़ी की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और परिवार के साथ नए साल की शुरुआत की।