,

Munger में पेट्रोल की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन हुआ अलर्ट, पेट्रोल पंपों की हुई जांच

Munger

Report by: MD. Athar Khan

Munger: खाड़ी देशों में युद्ध की अटकलों के बीच पेट्रोल के निर्यात पर रोक की खबरों के चलते मुंगेर जिला प्रशासन सतर्क हो गया। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के निर्देश पर जिले के तीनों अनुमंडलों में पेट्रोल पंपों की जांच कराई गई और निर्देश दिए गए कि पेट्रोल का अनियमित स्टॉक न किया जाए और बोतल या गैलन में पेट्रोल न दिया जाए।

Munger: पेट्रोल पंपों में हुई स्टॉक जांच

Munger

जिलाधिकारी को सूचना मिली कि कुछ पेट्रोल पंप और फुटकर विक्रेता पेट्रोल का अनियमित भंडारण कर ब्लैक में बेचने की कोशिश कर सकते हैं। इस सूचना के बाद मुंगेर सदर, खड़गपुर और तारापुर अनुमंडलों के एसडीओ ने पेट्रोल पंपों पर जाकर स्टॉक की जांच की। जांच के दौरान कहीं भी अवैध भंडारण या कालाबाजारी की शिकायत नहीं मिली।

Munger: प्रशासन ने जनता से की अपील

जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से कहा कि मुंगेर में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही पेट्रोल पंप मालिकों को बोतल और गैलन में पेट्रोल न देने के सख्त निर्देश दिए गए। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Munger: पेट्रोल पंप संचालकों ने किया सहयोग

पेट्रोल पंप संचालकों ने भी कहा कि पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद पेट्रोल पंपों पर बोर्ड लगाकर यह सूचना दी गई है कि बोतल और गैलन में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

read also: IND VS NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल, भारत vs न्यूजीलैंड, बारिश होने पर ICC के नियम तय करेंगे चैंपियन

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO