IND VS NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल, भारत vs न्यूजीलैंड, बारिश होने पर ICC के नियम तय करेंगे चैंपियन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND VS NZ Final

IND VS NZ Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें फाइनल के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि भारत ने इंग्लैंड को हराकर मुकाबले में प्रवेश किया। अब दोनों टीमें रविवार, 8 मार्च को ट्रॉफी जीतने के लिए उतरेंगी।

IND VS NZ Final: ICC के नियम क्या हैं?

IND VS NZ Final

फाइनल मैच के लिए ICC ने रिजर्व डे रखा है। अगर 8 मार्च को बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो पाया या पूरा नहीं हुआ, तो मैच 9 मार्च को रिजर्व डे पर जारी रहेगा। अगर मैच 8 मार्च को शुरू हो चुका है लेकिन बीच में बारिश आ गई है, तो 9 मार्च को वही स्थिति से खेला जाएगा। ICC ने फाइनल के लिए 120 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम रखा है और परिणाम के लिए कम से कम 10 ओवर का खेल जरूरी है। ICC ओवर कम करके भी मैच पूरा कराने की कोशिश करेगी।

IND VS NZ Final: मैच रद्द होने पर कौन बनेगा चैंपियन?

अगर मैच निर्धारित दिन और रिजर्व डे दोनों में बारिश के कारण नहीं हो पाया या पूरा नहीं हो सका, तो ICC नियमों के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड को जॉइंट विनर घोषित किया जाएगा। यानी दोनों टीमें ट्रॉफी साझा करेंगी। टीम इंडिया के साथ ऐसा पहले भी हो चुका है। 2003 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत और श्रीलंका को जॉइंट चैंपियन घोषित किया गया था।

IND VS NZ Final: टीम इंडिया की नजरें लगातार दूसरे खिताब पर

टीम इंडिया इस फाइनल में जीतकर टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेगी। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी टीम लगातार दो बार विजेता नहीं बनी है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था।

read also: Trump defense meeting: ट्रंप की डिफेंस कंपनियों के साथ बड़ी बैठक, ‘एक्सक्विजिट क्लास’ हथियारों का उत्पादन 4 गुना बढ़ाने पर सहमति

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. ओले-बारिश से बिगड़ा मौसम

Udham Singh Nagar में स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत

Report by: Mukesh Kumar Udham Singh Nagar: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर

Bear Attack: कोरिया में भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Chandrakant Pargir Bear Attack: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक

SRH VS DC हैदराबाद में होंगी आमने- सामने, जानें पिच रिपोर्ट

SRH VS DC: Indian Premier League 2026 अब अपने पांचवें सप्ताह में

दादाजी के जाने से भावुक हुईं Aneet Padda, लिखा- ‘आप ही मेरा सच्चा प्यार थे’

Aneet Padda: मनोरंजन जगत की उभरती अभिनेत्री Anita Padda इन दिनों निजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. महिला आरक्षण बिल पर

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. ओले-बारिश से बिगड़ा मौसम

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 21 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी शुभ