Lakhpati Didi MP ; आजीविका मिशन की दीदियां प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कर रही हैं सशक्त: सीएम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lakhpati Didi MP

Lakhpati Didi MP : स्पेशल होली हैम्पर लॉन्च, उत्पाद अब Amazon सहेली और India Post पर उपलब्ध

Lakhpati Didi MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह (SHG) की दीदियाँ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रदेश में 5 लाख स्व-सहायता समूहों से जुड़कर 65 लाख से अधिक महिलाएं सशक्त हुई हैं, जिनमें से 12 लाख से ज्यादा महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।

भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित आजीविका मिशन क्षमतावर्धन कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की एकजुटता ‘बंद मुट्ठी लाख की’ की भावना को साकार कर रही है। आज महिलाएं कृषि, प्राकृतिक खेती, छोटे उद्योग, कैफे संचालन, ड्रोन संचालन और विभिन्न उद्यमों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Lakhpati Didi MP : एक साल में 310 करोड़ का कारोबार

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्व-सहायता समूहों ने पिछले एक वर्ष में मेलों और कंपनियों के माध्यम से 310 करोड़ रुपये का व्यापार किया है। प्रदेश की 50 हजार से अधिक महिलाएं प्राकृतिक खेती से जुड़ी हैं। राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट 2026-27 में 26 प्रतिशत की वृद्धि की है, जबकि कुल बजट का 34 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण विकास पर खर्च किया जाएगा।

Lakhpati Didi MP : होली हैम्पर लॉन्च, बाजार से जुड़ेंगी दीदियाँ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आजीविका मिशन की दीदियों द्वारा तैयार स्पेशल होली हैम्पर लॉन्च किया। इस हैम्पर में प्राकृतिक रंग, देशी घी, मिष्ठान, पूजन सामग्री सहित 10 उत्पाद शामिल हैं।
साथ ही ग्वालियर में आजीविका मार्ट, जबलपुर एयरपोर्ट पर SHG रिटेल आउटलेट और संभाग व जिला स्तर पर होली मेलों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

प्रदेश के स्व-सहायता समूहों के उत्पाद अब अमेजन सहेली, इंडिया पोस्ट और अन्य ई-प्लेटफॉर्म के माध्यम से देशभर में उपलब्ध होंगे।

Lakhpati Didi MP : आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस को हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत 7 वाहनों को रवाना किया, जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आवाजाही और उत्पादों की मार्केटिंग में मदद करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों की दीदियों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Lakhpati Didi MP : कई संस्थाओं से हुआ एमओयू

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (MPSRLM) ने इंडिया पोस्ट, अमेजन सहेली सहित कई संस्थाओं के साथ एमओयू किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,