,

हिमालय पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हो रही बारिश, कंपकंपाने वाली ठंड से होगा नए साल का स्वागत

- Advertisement -
Ad imageAd image

श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे बंद, हजारों गाड़ियां फंसी

हिमालय पर बर्फबारी के बाद देश भर में मौसम सर्द हो गया है। देश के कई राज्यों में मावठे की बारिश भी हो रही है, जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के बाद श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। दिल्ली, मध्यप्रदेश यूपी और राजस्थान में बारिश हो रही है। उत्तराखंड और यूपी में ठंड की वजह से स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं, राजस्थान, यूपी और एमपी में बारिश हो रही है।

हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। छह जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई। लाहौल स्पीति चंबा कांगड़ा, कुल्लू शिमला और किन्नौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पर्यटक शिमला की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं बारिश और तूफान के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। नए साल से पहले और ज्यादा बर्फबारी की संभावना है। प्रशासन ने पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते 24 घंटों में 9.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 15 सालों में दिसंबर माह की सबसे अधिक बारिश है। लगातार बारिश के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है। कोहरा और नमी के कारण विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

राजस्थान में दिसंबर माह में पिछले 14 सालों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। जयपुर समेत राज्य के अन्य जिलों में भी भारी बारिश हुई। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की खबरें हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में बारिश और शीतलहर ने जनजीवन प्रभावित किया है। पटना गया, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि, 30 दिसंबर से मौसम में हल्का सुधार होने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मुजफ्फरपुर में तेज बारिश के कारण एक मकान गिर गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। गाजियाबाद और मेरठ में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लखनऊ, सहारनपुर और मथुरा में जोरदार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ध्य प्रदेश के रतलाम मंदसौर बैतूल व आलीराजपुर जिलों में बारिश और ओले गिरने की खबरें हैं। भोपाल इंदौर तथा उज्जैन में तेज बारिश हुई। ये स्थिति फसलों के लिए काफी नुकसान है। आज भी राज्य के 12 जिलों में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में