सोनाक्षी पर सवाल उठाने वालों को शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया जवाब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की जिसके बाद कई लोगों ने उन पर सवाल दागे लेकिन उन्होंने इस तरह की बातों को नजर अंदाज कर दिया था। कुछ दिन पहले सोनाक्षी की परवरिश पर एक्टर मुकेश खन्ना ने सवाल उठाए थे, इसके बाद कुमार विश्वास भी इस विवाद में कूद गए थे। उन्होंने भी एक आपत्तिजनक कमेंट किया था इस पर कांग्रेस के नेताओं ने भी उनकी निंदा की थी। अब अभिनेता और राष्ट्रीय नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और एक्स पर पोस्ट कर सभी साथ देने वालों का शुक्रिया अदा किया। साथ ही बताया कि ये मैटर अब खत्म हो चुका है तो कुछ और कहने की जरूरत नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पोस्ट में लिखा कि आपकी जानकारी, समझ और सराहना के लिए धन्यवाद। हमारी आंखों का तारा सोनाक्षी के दिए या उस पर दिए गए बयानों, कामों और जवाबी रिएक्शन्स का एक हालिया एपिसोड भेज रहा हूं, जिन्हें हमेशा मेरा पूरा समर्थन, प्यार और आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने मामले को समझदारी से, समय पर और बहुत अच्छे तरीके से संभाला है। उनके जवाब की बहुत सराहना और तारीफ की गई है।

क्या कुछ और कहने की जरूरत है? साथ देने वालों को कहा शुक्रिया

उन्होंने कहा कि साथ ही हमारे कुछ खूबसूरत दोस्तों, खासकर हमारे पसंदीदा दोस्त, कांग्रेस पार्टी और देश के बेहतरीन प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत और वंडर वुमन सुप्रिया श्रीनेत के दिए गए शानदार जवाब से मैं बेहद प्रभावित हूं। इनकी बोलने की कला बेजोड़ है- वो बेजोड़ तर्क के साथ सामने आती हैं। उन्होंने भी बहुत ही सटीक और तारीफ करने लायक जवाब दिया है। शत्रुघ्न ने आगे लिखा कि कि अब जबकि मुकेश खन्ना ने भी जवाब दिया है, तो सोनाक्षी और हमारी तरफ से मामला खत्म हो गया है। क्या हमें कुछ और कहने की जरूरत है? आपकी जानकारी और समझ के लिए अलग तरह की सोच शेयर कर रहा हूं। जय हिंद! बता दें हाल ही में कवि कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से हुई इंटरफेथ मैरिज पर कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि अपने बच्चों को सीता जी की बहनों और भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराइए। एक संकेत दे रहा हूं जो समझ जाएं उनकी तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण पढ़वाएं और गीता सुनवाएं। अन्यथा ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो लेकिन आपके घर की लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए। इस पर कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने भी एक वीडियो जारी कर उन्हें जवाब दिया था कि कि कुमार विश्वास आपने सोनाक्षी सिन्हा के अंतरधार्मिक विवाह पर तो घटिया तंज किया है पर आपने अपने अंदर महिलाओं के लिए जो असल सोच है, उसे भी उजागर कर दी है। आपके शब्द वरना आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठा कर ले जाएगा। क्या लड़की कोई सामान है, जिसको कोई कहीं उठा कर ले जाएगा? कब तक आपके जैसे लोग एक औरत को पहले पिता और फिर पति की संपत्ति समझते रहेंगे? एक्टर मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी की परवरिश पर सवाल उठाते हुए कहा था कि एक लड़की तो ये भी नहीं बता पाई कि भगवान हनुमान संजीवनी बूटी लेकर आए थे। सोनाक्षी के भाई का नाम लव और कुश है। लोगों को गुस्सा आया कि सोनाक्षी इतना भी नहीं जानतीं, लेकिन इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी ये उनके पिता की मिस्टेक है। उन्होंने बच्चों को रामायण के बारे में नहीं सिखाया? अगर मैं आज शक्तिमान होता तो बैठकर इंडियन कल्चर और सनातन धर्म के बारे में समझाता। मुकेश खन्ना की बातें सुनकर एक्ट्रेस भड़की थीं। उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर पिता की परवरिश पर सवाल न उठाने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद मुकेश ने कबूला था कि उन्हें ये मैटर इतना नहीं घसीटना चाहिए था। आगे से वो इसे नहीं दोहराएंगे।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और