LeT India attack plan: दिल्ली के लाल किला और बड़े मंदिरों पर आतंकी खतरा, NIA ने जारी किया अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
LeT India attack plan

LeT India attack plan: दिल्ली के लाल किला और बड़े मंदिरों पर हमले की साजिश रची जा रही है। जिसके बारे में सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर बताया है कि दिल्ली में लाल किले के सामने बम धमाका करने की साजिश रची जा रही है। साथ ही चांदनी चौक स्थित प्रमुख मंदिरों को भी आतंकी निशाना बना सकते हैं। एजेंसियों के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा भारत में IED हमले की योजना बना रहा है।

LeT India attack plan: पाकिस्तान ब्लास्ट का बदला लेने की कोशिश

6 फरवरी को इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए धमाके का बदला लेने के मकसद से लश्कर-ए-तैयबा भारत में बड़ी आतंकी वारदात की फिराक में है। इसके चलते देश के बड़े मंदिर और ऐतिहासिक स्थल संगठन के निशाने पर हैं।

LeT India attack plan: लाल किले के पास पहले भी हुआ था बड़ा धमाका

LeT India attack plan

पिछले साल नवंबर में लाल किले के सामने एक बड़ा कार बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के दौरान पाया कि इस साजिश का मास्टरमाइंड डॉ. उमर-उन-नबी एक और आत्मघाती हमलावर की भर्ती कर रहा था। हालांकि, संबंधित व्यक्ति ने परिवार की जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए इस योजना से पीछे हटने का फैसला किया।

LeT India attack plan: एनआईए और श्रीनगर पुलिस ने किया आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश

श्रीनगर पुलिस और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने नबी द्वारा संचालित समानांतर आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया। नबी वही था जिसने 10 नवंबर को लाल किले के पास विस्फोटकों से लदी कार चलाई थी। पूछताछ में आतंकी मॉड्यूल की भर्ती रणनीतियों का खुलासा हुआ। एनआईए ने शोपियां निवासी यासिर अहमद डार को गिरफ्तार किया है।

LeT India attack plan: पाकिस्तान में हुआ था हमला

पाकिस्तान की राजधानी के बाहर स्थित एक शिया मस्जिद में हाल ही में हुए घातक आत्मघाती हमले में 31 लोगों की जान चली गई। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक संगठन ने ली है। पाकिस्तानी पुलिस ने हमलावर और उसके सहयोगियों की पहचान कर ली है और हमले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पाकिस्तान द्वारा भारत से जुड़े किसी भी आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया। मंत्रालय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपने आंतरिक समस्याओं से निपटने के बजाय दूसरों पर दोष मढ़कर खुद को भ्रमित करता है।

यह खबर भी पढ़ें: India America Trade Deal: ट्ररिफ फैसले के बाद भी भारत के साथ ट्रेड डील बरकरार, ट्रंप ने दी जानकारी, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को बताया अवैध

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म

Saqib Hussain: जूतों के लिए रोया बेटा, मां ने बेचे गहने… आज IPL में चमका सितारा

Saqib Hussain ने अपने शानदार प्रदर्शन से आईपीएल 2026 में सभी का

Illegal Tree Cutting: कोरिया में सागौन प्लांटेशन पर लकड़ी तस्करों का हमला, अवैध कटाई से वन संपदा खतरे में

Illegal Tree Cutting: कोरिया जिले से रिपोर्टर चन्द्रकान्त पारगीर की रिपोर्ट के