,

Jamtara Police : जामताड़ा में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार

 Jamtara Police

संवाददाता: रतन कुमार

 Jamtara Police : जामताड़ा साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नारायणपुर और कर्माटांड़ थाना क्षेत्र से आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 मोबाइल फोन और 17 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में एसपी राजकुमार मेहता ने जामताड़ा साइबर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत जानकारी दी।

 Jamtara Police : गुप्त सूचना पर छापेमारी

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के विक्रमडीह गांव में एक जोरिया के समीप तथा कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के निज कजरा में महुआ पेड़ के पास छापेमारी कर सभी आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

 Jamtara Police : गिरफ्तार आरोपी और आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अपराधियों में विशाल मंडल, प्रदुम मंडल, राहुल कुमार मंडल, विक्रम मंडल, बबलू मंडल, समीर अंसारी, अली मोहम्मद और शौकत अंसारी शामिल हैं।

इनमें विशाल मंडल, प्रदुम मंडल, विक्रम मंडल और शौकत अंसारी का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है और ये पहले भी जेल जा चुके हैं।

 Jamtara Police : ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली और महाराष्ट्र के लोगों को निशाना बनाते थे। ठगी के लिए “टाटा कार्ड” का झांसा देकर 10 अंकों का मोबाइल नंबर भेजते थे। इसके अलावा बिजली बिल बकाया बताकर और फोन-पे पर ₹2000 कैशबैक का लालच देकर लोगों से रकम ऐंठते थे।

एसपी ने बताया कि विशाल मंडल ने दिल्ली के मोहम्मद हुसैन आजाद से ₹1,19,036.45, विक्रम मंडल ने सुरेश प्रसाद सिंह से ₹1,49,387 तथा शौकत अंसारी ने महाराष्ट्र की मोमिना अब्दुल कलाम अंसारी से ₹12,070.80 की ठगी की है। एक आरोपी द्वारा अब तक लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी किए जाने की भी जानकारी मिली है।

 Jamtara Police : न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी

फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना कांड संख्या 11/26 दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और अन्य संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

जामताड़ा में लगातार हो रही साइबर पुलिस की कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी जानिए Parasnath Hill : मरांग बुरु में धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व, प्रकृति पूजा के साथ हुआ भव्य आयोजन

Chanakya Niti: जीवन में जहर घोल देते हैं ये 4 तरह के लोग, खुश रहना है तो बना लें दूरी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और सफलता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण