,

Parasnath Hill : मरांग बुरु में धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व, प्रकृति पूजा के साथ हुआ भव्य आयोजन

Parasnath Hill

Parasnath Hill : प्रकृति और आदिवासी अस्मिता का दिखा उत्सव

संवाददाता- विवेक गुप्ता

Parasnath Hill : प्रकृति और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक बाहा पर्व की धूम Parasnath Hill स्थित मरांग बुरु में देखने को मिली। संताल आदिवासी संस्कृति के इस महत्वपूर्ण पर्व पर शुक्रवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए।

Parasnath Hill : बाहा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना का पर्व

कार्यक्रम में संस्कृति, कला एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, मंत्री फागू बेसरा तथा घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत आदिवासी परंपरा के अनुसार किया गया।

इसके बाद सभी ने मरांग बुरु में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और समाज के कल्याण की कामना की। मंच पर अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

Parasnath Hill : पर्यटन विकास का भरोसा

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि इस स्थल के प्रति उनकी गहरी आस्था है। विधायक से मंत्री बनने तक के सफर में उन्हें यहां से आशीर्वाद मिला है। उन्होंने पर्यटन मंत्री के रूप में मरांग बुरु और पारसनाथ क्षेत्र के समग्र विकास का भरोसा दिलाया।

वहीं मंत्री फागू बेसरा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार पिछले दो वर्षों से बाहा पर्व को राजकीय उत्सव के रूप में मना रही है, जिससे इसे सरकारी कार्यक्रम का स्वरूप मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी संथाल समाज के धार्मिक स्थलों और पारंपरिक व्यवस्था को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Parasnath Hill : आदिवासी समाज का सर्वोच्च धार्मिक स्थल

बाहा बोंगा समिति के सदस्यों ने बताया कि पारसनाथ स्थित मरांग बुरु आदिवासी समाज का सर्वोच्च धार्मिक स्थल माना जाता है और बाहा बोंगा की पूजा सबसे पहले यहीं से शुरू होती है। प्रकृति पूजा से जुड़ा यह पर्व समाज के लोग पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मना रहे हैं।

बाहा पर्व के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।

Read More Jamtara 20 Feb : जन आशीर्वाद पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, रीना कुमारी ने मांगा विकास के नाम पर समर्थन

Chanakya Niti: जीवन में जहर घोल देते हैं ये 4 तरह के लोग, खुश रहना है तो बना लें दूरी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और सफलता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण