,

Bhiwani : HBSE की नई पहल, 10वीं-12वीं के छात्र 15 दिन बाद दे सकेंगे री-एग्जाम

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhiwani

Report by: Jagbir Duggal, Edit by: Priyanshi Soni

Bhiwani : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को यदि किसी कारणवश एक या दो पेपर खराब हो जाते हैं, तो वे 15 दिन के भीतर दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य छात्रों के तनाव को कम करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का अवसर देना है।

Bhiwani : 25 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

HBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद 15 दिनों के भीतर बोर्ड छात्रों से दोबारा परीक्षा देने के लिए आवेदन मांगेगा। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग से डेटशीट जारी कर री-एग्जाम कराए जाएंगे।

Bhiwani : केवल दो विषयों में मिलेगा मौका

बोर्ड चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थी अधिकतम दो विषयों में ही दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। साथ ही, जिस विषय में अधिक अंक प्राप्त होंगे, वही अंक अंतिम मार्कशीट में जोड़े जाएंगे। इस व्यवस्था से छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल करने का मौका मिलेगा।

Bhiwani : 5.21 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Bhiwani

इस वर्ष लगभग 5 लाख 21 हजार परीक्षार्थी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। बोर्ड का मानना है कि यह नई व्यवस्था छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और उनके प्रदर्शन में सुधार करेगी।

Bhiwani : प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विद्यार्थियों से परीक्षा को तनाव नहीं, बल्कि एक उत्सव की तरह लेने की अपील की है। इसी उद्देश्य से यह सुधारात्मक कदम उठाया गया है, ताकि छात्रों पर परीक्षा का अनावश्यक दबाव न पड़े।

Read also: Yamuna Nagar: शोरूम संचालक पर दिनदहाड़े फायरिंग, 3आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा