,

New School Timings: ग्वालियर में 10 फरवरी से बदला स्कूलों का समय, सुबह 9 बजे से लगेंगी कक्षाएं

- Advertisement -
Ad imageAd image
New School Timings

New School Timings: ग्वालियर जिले में मौसम सामान्य होने के बाद स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। नए आदेश के अनुसार, जिले के सभी स्कूल अब 10 फरवरी से सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे।

इससे पहले, कम तापमान और कड़ाके की ठंड को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। अब फरवरी में मौसम सामान्य होने के बाद शिक्षा विभाग ने नियमित समय पर कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो और शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहें।

New School Timings: सभी सरकारी-निजी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

यह आदेश ग्वालियर जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। इसमें मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध स्कूलों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सभी निजी विद्यालय शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्धारित समय का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

New School Timings

यह खबर भी पढ़ें: Gwalior Health News: युवाओं में हार्ट अटैक जैसे लक्षण, दिल की सूजन से बिगड़ रही हालत

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों और अभिभावकों को समय परिवर्तन की जानकारी पहले से उपलब्ध कराएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Roshan Kumar Arrested: नवगछिया का 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार

Roshan Kumar Arrested नवगछिया जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल

असम बाढ़ पर छलका टीवी एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee का दर्द, मां के फंसे होने का किया खुलासा

Devoleena Bhattacharjee: असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी

Leopard Attack: गन्ने के खेत में तेंदुए का हमला, महिला की मौत से दहला गांव

रिपोर्टर: शमशेर मलिक Leopard Attack, मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के पीपलसाना

Patwari Protest: वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों का एकदिवसीय धरना, सरकार को सौंपा ज्ञापन

Patwari Protest को लेकर छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिला मुख्यालय में राजस्व

Live: दतिया उपचुनाव: 7 राउंड के बाद कांग्रेस आगे, घनश्याम सिंह ने बनाई बढ़त

सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को बढ़त Live मध्य प्रदेश की दतिया