,

Gwalior Health News: युवाओं में हार्ट अटैक जैसे लक्षण, दिल की सूजन से बिगड़ रही हालत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior Health News

Gwalior Health News: अंचल में इस बार वायरल संक्रमण का स्वरूप तेजी से बदलता दिख रहा है। अब यह केवल बुखार, खांसी और शरीर दर्द तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सीधे हृदय की मांसपेशियों और दिल को घेरे झिल्ली पर असर डाल रहा है। इसके चलते मरीजों में हार्ट अटैक जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में घबराहट बढ़ रही है।

हाल ही में 18 वर्षीय युवक को सीने में तेज दर्द और ईसीजी में गंभीर बदलाव के कारण हार्ट अटैक मानकर जेएएच के कार्डियोलॉजी विभाग में रेफर किया गया था। हालांकि विस्तृत जांच में यह हार्ट अटैक नहीं, बल्कि मायो-पेरिकार्डियाटिस निकला।

कार्डियोलॉजिस्ट केअनुसार, मायो-पेरिकार्डियाटिस में ईसीजी के बदलाव बिल्कुल हार्ट अटैक जैसे दिखते हैं, लेकिन इसका कारण नसों में ब्लॉकेज नहीं, बल्कि दिल की मांसपेशियों और झिल्ली में सूजन होती है। इसलिए इसका इलाज भी हार्ट अटैक से अलग होता है। चिंता की बात यह है कि यह समस्या अब युवाओं में भी देखी जा रही है, जो सामान्यतः हार्ट अटैक के हाई-रिस्क ग्रुप में नहीं माने जाते।

Gwalior Health News

Gwalior Health News: मायो-पेरिकार्डियाटिस के प्रमुख लक्षण

  • अचानक सीने में तेज दर्द
  • सांस फूलना
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • अत्यधिक पसीना आना
  • कमजोरी और थकान

डॉक्टरों की अहम सलाह

अगर बुखार उतरने के बाद भी सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत या बेचैनी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खुद से दवाएं लेने से बचें और इसे हार्ट अटैक मानकर घबराएं नहीं। सही कारण जानने के लिए ईसीजी के साथ ईको (Echocardiography) जैसी जांच जरूरी है।

Gwalior Health News: वायरल संक्रमण अब दिल पर भी असरदार

डॉक्टरों का कहना है कि इस बार वायरल संक्रमण केवल श्वसन तंत्र तक सीमित नहीं है। यह सीधे हृदय की मांसपेशियों (मायोकार्डियम) और दिल को घेरे झिल्ली (पेरिकार्डियम) को प्रभावित कर रहा है। इसी वजह से ईसीजी में ऐसे बदलाव दिख रहे हैं, जो हार्ट अटैक जैसे लगते हैं, लेकिन असल में नसों में ब्लॉकेज नहीं, बल्कि सूजन होती है। यही स्थिति डॉक्टरों के लिए नई चुनौती बन रही है।

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड