,

IND vs ENG U19 Final 2026: वैभव के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, भारत छठी बार बना U19 विश्व चैंपियन

IND vs ENG U19 Final 2026

IND vs ENG U19 Final 2026: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और फाइनल में भी इंग्लैंड पर पूरी तरह हावी नजर आई। वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की तूफानी पारी इस जीत की सबसे बड़ी वजह बनी।

IND vs ENG U19 Final 2026: टॉस जीतकर भारत की आक्रामक बल्लेबाजी

फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान आयुष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत भले ही धीमी रही और एरॉन जॉर्ज 9 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष के बीच शानदार साझेदारी हुई। आयुष ने 51 गेंदों पर 53 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि वैभव ने केवल 55 गेंदों में शतक पूरा किया और बाद में 175 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

IND vs ENG U19 Final 2026

इंग्लैंड की बल्लेबाजी बिखरी
412 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। पहले तीन ओवर में केवल दो रन बने और इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। बीच-बीच में कुछ छोटी साझेदारियां हुईं, लेकिन वे टीम को जीत के करीब नहीं ला सकीं। इंग्लैंड की पूरी टीम 50 ओवर से पहले ही 311 रनों पर ढेर हो गई।

IND vs ENG U19 Final 2026: भारत का छठा U19 विश्व कप खिताब

इस जीत के साथ भारत ने छठी बार अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की। खास बात यह रही कि भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी। वहीं, इंग्लैंड भी फाइनल से पहले अजेय था, लेकिन खिताबी मुकाबले में भारत के सामने टिक नहीं सका।

IND vs ENG U19 Final 2026

IND vs ENG U19 Final 2026: मैच का सार:

  • भारत: 411/7 (50 ओवर)
  • इंग्लैंड: 311 ऑल आउट
  • परिणाम: भारत 100 रन से विजयी
  • प्लेयर ऑफ द मैच: वैभव सूर्यवंशी (175 रन)

टीम इंडिया की यह जीत भारतीय क्रिकेट के उज्जवल भविष्य की ओर इशारा करती है।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…