,

Cyber Fraud Scam: एक क्लिक में साफ हुआ खाता – फेसबुक लिंक से 11 लाख की ठगी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Cyber Fraud Scam

Cyber Fraud Scam: आगरा में साइबर अपराधियों ने कागारौल के एक व्यक्ति को कमीशन और मुनाफे का लालच देकर 11 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने पहले फेसबुक पर भेजे गए लिंक के जरिए पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, फिर भरोसा जीतकर दो बैंक खातों की जानकारी हासिल कर ली और रकम निकाल ली। अब ठग फर्जी खाते में 12 लाख रुपये दिखाकर पीड़ित से 7,500 रुपये और मांग रहे हैं। शिकायत के बाद थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Cyber Fraud Scam: फेसबुक लिंक से शुरू हुआ ठगी का खेल

अकोला, कागारौल निवासी बिजेंद्र सिंह चाहर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फेसबुक पर एक लिंक देखा था। उस पर क्लिक करते ही उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया गया। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से कई लोगों ने उनसे बात की और कमीशन दिलाने का झांसा दिया। भरोसे में लेकर उनसे दो बैंक खातों की जानकारी ली गई, जिसके बाद 11 लाख रुपये निकाल लिए गए।

Cyber Fraud Scam

ठगों ने ग्रुप में एक और लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करने पर एक खाता दिख रहा है जिसमें 12 लाख रुपये से अधिक की रकम दर्शाई जा रही है। जब पीड़ित ने यह रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने पहले 7,500 रुपये जमा कराने की मांग कर दी। पुलिस अब संबंधित खातों और लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।

Cyber Fraud Scam: पुलिस की अपील – सोशल मीडिया पर रहें सतर्क

डीसीपी आदित्य सिंह ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक खाते या निजी जानकारी साझा न करें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी पहले कमीशन का लालच देते हैं और बाद में निवेश के जाल में फंसा लेते हैं। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस