,

Datia : बड़ौनी पुलिस का कड़ा एक्शन: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सड़कों पर निकला जुलूस

- Advertisement -
Ad imageAd image
Datia

Report: Vijay gupta

Datia दतिया जिले के बड़ौनी में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लोकेंद्र अहिरवार के साथ मारपीट करने के मामले में मुख्य आरोपी धर्मेश उर्फ राजा बड़ौनी को पुलिस ने न केवल हिरासत में लिया, बल्कि इलाके में उसका जुलूस निकालकर अपराधियों को कड़ा संदेश भी दिया।

कानून की गिरफ्त में आरोपी: गुंडागर्दी का उतरा नशा

Datia लंबे समय से पुलिस को चुनौती दे रहे आरोपी धर्मेश उर्फ राजा बड़ौनी को आखिरकार बड़ौनी पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के मन से कानून का खौफ पैदा करने के लिए उसे नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल घुमाया। इस दौरान पुलिस की सख्ती देखकर आरोपी के तेवर पूरी तरह बदले हुए नजर आए। उसने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि “गुंडागर्दी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।”

दहशत खत्म करने की पहल: मुख्य मार्गों से निकाला जुलूस

Datia स्थानीय जनता के बीच व्याप्त डर को समाप्त करने के उद्देश्य से पुलिस ने आरोपी राजा अहिरवार को बड़ौनी कस्बे की तंग गलियों और मुख्य बाजारों से निकाला। पुलिस प्रशासन का यह कदम उन दावों का करारा जवाब माना जा रहा है जिसमें आरोपी कथित तौर पर उच्च अधिकारियों को बर्खास्त कराने की धमकियां देता था। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

राजनीतिक गरमाहट और पुलिस की मुस्तैदी

Datia पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लोकेंद्र अहिरवार पर हुए हमले ने क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी थी। पुलिस पर इस मामले में कड़ी कार्रवाई का दबाव था। एसपी और टीआई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना किसी दबाव के आरोपी को गिरफ्तार कर यह स्पष्ट कर दिया कि जिले में कानून का राज सर्वोपरि है। इस कार्रवाई के बाद बड़ौनी पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

Read this: Madhya Pradesh : किसानों को सशक्त बनाने किया जा रहा है तकनीक का प्रभावी उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में