,

Bharat Taxi Launch: कमीशन से मुक्ति! सड़कों पर उतरी ‘भारत टैक्सी’

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bharat Taxi Launch

Bharat Taxi Launch: देश की पहली सहकारी कैब टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ आज से औपचारिक रूप से शुरू होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में इस सेवा का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस कैब सर्विस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा और वे खुद इस प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार (मालिक) होंगे।

सहकारिता मंत्रालय के अनुसार, भारत टैक्सी का उद्देश्य ड्राइवरों को ओला-उबर जैसी निजी एग्रीगेटर कंपनियों पर निर्भरता से मुक्त कराना है। इस सेवा का ट्रायल पहले ही 2 दिसंबर को दिल्ली और गुजरात के राजकोट में किया जा चुका है, जिसे सफल बताया गया है।

Bharat Taxi Launch

Bharat Taxi Launch: रिटायरमेंट सेविंग्स और बीमा कवर की सुविधा

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह बेहतर प्रदर्शन करने वाले 6 ड्राइवरों (जिन्हें ‘सारथी’ कहा गया है) को सम्मानित करेंगे। इन्हें कंपनी के शेयर सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। सम्मानित ड्राइवरों को 5 लाख रुपये का एक्सिडेंटल बीमा और 5 लाख रुपये का फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलेगा।

इसके अलावा, सभी ड्राइवरों के लिए रिटायरमेंट सेविंग्स और ड्राइवर सपोर्ट सिस्टम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

Bharat Taxi Launch

जीरो कमीशन, नहीं होगी सर्ज प्राइसिंग

निजी कैब कंपनियां आमतौर पर 20% से 30% तक कमीशन लेती हैं, लेकिन भारत टैक्सी जीरो-कमीशन मॉडल पर काम करेगी। यानी ड्राइवर जितना कमाएगा, पूरा पैसा सीधे उसे मिलेगा।

यात्रियों के लिए भी राहत की बात यह है कि इसमें सर्ज प्राइसिंग (पीक ऑवर में बढ़ा हुआ किराया) नहीं होगी, जिससे उन्हें किफायती दरों पर टैक्सी सेवा मिलेगी।

Bharat Taxi Launch: दो साल में पूरे देश में सेवा का विस्तार

सरकार का लक्ष्य अगले दो साल में भारत टैक्सी को सभी राज्यों और प्रमुख शहरों तक पहुंचाना है। इसे सरकार के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) से जोड़ा जाएगा। फिलहाल दिल्ली के 7 प्रमुख स्थानों पर ड्राइवर सपोर्ट सेंटर शुरू किए जा चुके हैं।

Bharat Taxi Launch: भारत टैक्सी कौन चलाएगा?

यह सेवा सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा संचालित होगी, जिसकी स्थापना जून में ₹300 करोड़ की पूंजी के साथ की गई थी।

इसका संचालन बोर्ड भी गठित किया जा चुका है:

  • चेयरमैन: जयेन मेहता (अमूल के एमडी)
  • वाइस चेयरमैन: रोहित गुप्ता (एनसीडीसी के उप प्रबंध निदेशक)
  • इसके अलावा 8 अन्य सदस्य विभिन्न सहकारी समितियों से जुड़े हैं।
    बोर्ड की पहली बैठक 16 अक्टूबर को हो चुकी है।
Bharat Taxi Launch

4 सवाल-जवाब में समझिए भारत टैक्सी

1. सेवा कैसे मिलेगी?
ओला-उबर की तरह भारत टैक्सी का ऐप नवंबर से ऐप स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। यह हिंदी, गुजराती, मराठी और अंग्रेजी भाषा में मिलेगा।

2. ड्राइवरों को क्या फायदा?
हर राइड की 100% कमाई ड्राइवर की होगी। उन्हें केवल नाममात्र का दैनिक/साप्ताहिक/मासिक शुल्क देना होगा।

3. महिला सारथी की क्या भूमिका होगी?
पहले चरण में 100 महिला ड्राइवरों को जोड़ा जाएगा। 2030 तक यह संख्या 15,000 करने का लक्ष्य है। 15 नवंबर से मुफ्त प्रशिक्षण और विशेष बीमा दिया जाएगा।

4. 2030 तक विस्तार की योजना क्या है?

  • दिसंबर 2025–मार्च 2026: राजकोट, मुंबई, पुणे में सेवा, 5,000 ड्राइवर।
  • अप्रैल–दिसंबर 2026: लखनऊ, भोपाल, जयपुर में शुरुआत; 15,000 ड्राइवर और 10,000 गाड़ियां।
  • 2027–28: 20 शहरों में 50,000 ड्राइवर, फास्टैग से जोड़ने की योजना।
  • 2028–2030: जिला मुख्यालयों और गांवों तक सेवा, 1 लाख ड्राइवर।

यह खबर भी पढ़ें: Korean Lover Game : Blue Whale के बाद आया ‘वो गेम’… जिसने गाजियाबाद में 3 बहनों की ले ली जान, जानें क्या है उस गेम में

फिलहाल, भारत टैक्सी को देश की पहली सरकारी सहकारी कैब सेवा के रूप में देखा जा रहा है, जो न सिर्फ ड्राइवरों को आर्थिक सुरक्षा देगी बल्कि यात्रियों को भी किफायती और भरोसेमंद सफर उपलब्ध कराएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल