Rat अजब गजब : पनीर टिक्का नहीं, यहाँ बिकते हैं ‘चूहा कबाब’: सड़कों पर सजती है रोस्टेड चूहों की बाज़ार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rat

Rat आमतौर पर भारतीय बाज़ारों में शाम ढलते ही मोमोज, चाप और पनीर टिक्का की खुशबू आने लगती है। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी देश में सड़कों के किनारे पनीर टिक्के की तरह सींखों पर पिरोए हुए चूहे बिकते हों? यह कोई डरावनी फिल्म का सीन नहीं बल्कि पूर्वी अफ्रीका के एक देश की हकीकत है। यहाँ चूहा कोई गंदगी फैलाने वाला जीव नहीं, बल्कि एक लोकप्रिय ‘स्ट्रीट फूड’ है जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं।

मलावी का पसंदीदा स्नैक: नाश्ते में परोसे जाते हैं चूहे

Rat अफ्रीका के मलावी (Malawi) में चूहे का मांस एक बेहद लोकप्रिय व्यंजन है। यहाँ के मुख्य राजमार्गों और स्थानीय बाज़ारों में आपको लोग डंडों पर रोस्टेड चूहे लटकाकर बेचते हुए मिल जाएंगे। स्थानीय लोगों के लिए यह सुबह और शाम का एक पसंदीदा नाश्ता है। इसे अक्सर पकाकर, सुखाकर या नमक लगाकर तैयार किया जाता है। मलावी के लोगों का मानना है कि चूहे का मांस प्रोटीन का एक बेहतरीन और सस्ता स्रोत है।

खेतों से बाज़ार तक: कैसे किया जाता है इनका शिकार?

Rat इन चूहों को पकड़ने की प्रक्रिया भी काफी दिलचस्प है। मलावी के लोग विशेष रूप से मकई के खेतों में जाते हैं, जहाँ ये चूहे बहुतायत में पाए जाते हैं। किसान और ग्रामीण जमीन खोदकर इन चूहों को पकड़ते हैं। शिकार के बाद इन्हें साफ करके रोस्ट किया जाता है और फिर बिक्री के लिए सड़कों के किनारे लाया जाता है। यहाँ यह भोजन इतना सामान्य है कि इसे एक ‘हेल्दी डाइट’ का हिस्सा माना जाता है।

मज़बूरी या पसंद: आखिर क्यों खाया जाता है चूहा?

Rat चूहे खाने के पीछे केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि गहरी आर्थिक वजहें भी छिपी हैं। मलावी को दुनिया के सबसे गरीब देशों में गिना जाता है। यहाँ अक्सर फसलें बर्बाद होने के कारण भुखमरी की स्थिति पैदा हो जाती है। गरीबी और संसाधनों की कमी के चलते मांस के अन्य स्रोत (जैसे चिकन या मटन) आम आदमी की पहुँच से बाहर हैं। ऐसे में चूहा न केवल एक सस्ता विकल्प बनता है, बल्कि भुखमरी के दौर में लोगों के जीवित रहने का एकमात्र सहारा भी बन जाता है।

Read this: Meghalaya Ajab-Gajab, खासी जनजाति: जहाँ दूल्हा होता है विदा और बेटियों के नाम से चलता है वंश

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में