,

Dhurandhar 2 Poster Out: धुरंधर 2 का पहला पोस्टर जारी, रणवीर सिंह का वॉयलेंट लुक, 12.12 पर होगा बड़ा धमाका

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Poster Out: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 2’ को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म के टीजर रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें रणवीर सिंह बेहद इंटेंस और वॉयलेंट लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म का ऑफिशियल टीजर आज 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12:12 बजे रिलीज किया जाएगा।

Dhurandhar 2 Poster Out: रणवीर सिंह का खतरनाक अंदाज

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणवीर सिंह बारिश में भीगते हुए ब्लैक लेदर जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। पोस्टर का रेड-थीम बैकग्राउंड फिल्म के एक्शन और बदले की कहानी की झलक देता है। रणवीर का यह रफ और वॉयलेंट अवतार सोशल मीडिया पर छा गया है।

Dhurandhar 2 Poster Out

मेकर्स ने किया टीजर रिलीज का ऐलान

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा,
“अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है। धुरंधर: द रिवेंज का टीजर आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा।”
साथ ही यह भी बताया गया कि फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Dhurandhar 2 Poster Out: सेलेब्स और फैंस के जबरदस्त रिएक्शन

धुरंधर 2 के पोस्टर पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

  • शालिनी पासी ने लिखा, “अब शांत नहीं बैठा जाता। OMG!”
  • शिल्पा शेट्टी और आन्या सिंह ने फायर इमोजी के जरिए रणवीर के लुक की तारीफ की।
  • भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स ने भी पोस्ट पर रिएक्ट किया।

फैंस रणवीर सिंह के इस अवतार को अब तक का सबसे खतरनाक लुक बता रहे हैं।

Dhurandhar 2 Poster Out

Dhurandhar 2 Poster Out: कई भाषाओं में होगी रिलीज

मेकर्स ने बताया कि ‘धुरंधर 2’ हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा, जो इसी दिन रिलीज हो रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Michael Jackson Biopic: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

अब सबकी निगाहें दोपहर 12:12 बजे रिलीज होने वाले टीजर पर टिकी हैं, जिससे फिल्म की कहानी और रणवीर सिंह के किरदार से पर्दा उठेगा।

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा

H-1B वीजा पर ट्रंप का नया शिकंजा, 1 लाख डॉलर फीस और सख्त निगरानी से भारतीयों की बढ़ी चिंता

H-1B : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा कार्यक्रम

Greenland में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, डेनमार्क से हुआ समझौता; ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी नियंत्रण

Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका