,

JH News 03-02-2026: जानें झारखंड की 10 बड़ी खबरें

JH News 03-02-2026

JH News 03-02-2026:

1. झारखंड के 5 जिलों में घना कुहासा
रांची में पारा 27°C, मौसम बदलेगा मिजाज
राज्य के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार रांची और आसपास का तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा और आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

2. हेमंत सोरेन हुए भावुक
कहा- झारखंड के लोग अब कमजोर नहीं
एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भावुक हो गए और उन्होंने राज्य के लोगों को आत्मनिर्भर व सशक्त बताया।

3. ‘जी राम जी योजना’ पर सियासत तेज
कांग्रेस ने बजट कटौती का आरोप लगाया
कांग्रेस ने दावा किया कि योजना का बजट 14,308 करोड़ घटा दिया गया है, जिससे ग्रामीण रोजगार पर असर पड़ेगा।

JH News 03-02-2026:

4. रांची में वकील परिवार का सुसाइड अटेंप्ट
बेटे की मौत, मां-बेटी गंभीर
रांची में एक वकील परिवार ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में इकलौते बेटे की मौत हो गई, जबकि मां और नाबालिग बेटी की हालत गंभीर है।

5. 500 मोहल्ले अब भी प्यासे
8 साल बाद भी घरों तक पानी नहीं
रांची के कई इलाकों में जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है और इस गर्मी भी सैकड़ों मोहल्लों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है।

6. शहीदों की धरती पर बड़ी सौगात
सीएम ने 197 योजनाएं और 637 करोड़ की संपत्ति दी
चाईबासा में सीएम हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं का उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण किया।

JH News 03-02-2026

7. रांची मेयर पद पर कड़ी टक्कर
दो महिलाओं के बीच चुनावी जंग
रांची नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए दो महिला उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रोचक हो गया है।

8. सेल्फी बनी जानलेवा
ट्रेन की चपेट में आया किशोर
कोडरमा में कलश यात्रा से लौटते समय सेल्फी लेते वक्त एक किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

JH News 03-02-2026:

9. पहली बार ईवी चुनावी ड्यूटी में शामिल
वाहनों के रेट तय
चुनावी ड्यूटी में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल किए गए हैं और चार पहिया से लेकर साइकिल तक के उपयोग का रेट तय कर दिया गया है।

10. झारखंड को दो नई अमृत भारत ट्रेनें
7,536 करोड़ का आवंटन
केंद्र सरकार ने झारखंड के लिए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और बड़ा बजटीय आवंटन मंजूर किया है।

JH News 03-02-2026

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा

H-1B वीजा पर ट्रंप का नया शिकंजा, 1 लाख डॉलर फीस और सख्त निगरानी से भारतीयों की बढ़ी चिंता

H-1B : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा कार्यक्रम

Greenland में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, डेनमार्क से हुआ समझौता; ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी नियंत्रण

Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका