,

Rewari News: सीवरेज सिस्टम फेल, नालों का ओवरफ्लो बना मुसीबत, घरों में घुसा गंदा पानी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rewari News

Report by: Rajkumar, Edit by: Priyanshi Soni

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर के कई इलाकों में नालों की समय पर सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों और रिहायशी इलाकों में फैल गया है। हालात ऐसे हैं कि व्यापारियों से लेकर आम नागरिक तक भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

Rewari News: गोकल गेट और नई बस्ती जलमग्न

गोकल गेट इलाके में सीवरेज ओवरफ्लो होने से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। वहीं नई बस्ती वार्ड नंबर 14 में सीवरेज का गंदा पानी घरों के अंदर तक घुस गया, जिससे लोगों का रहना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

Rewari News: व्यापारी और जनता में भारी रोष

सीवरेज जाम की वजह से बाजारों में गंदगी फैल रही है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के चलते हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं।

पब्लिक हेल्थ विभाग पर लापरवाही के आरोप

Rewari News

लोगों का आरोप है कि पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी कुंभकरणीय नींद में सोए हुए हैं। जब अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो जेई नवीन का फोन बंद मिला, जबकि एक्सईएन ने फोन उठाने में असमर्थता जताई। इससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है।

Rewari News: नेताओं की मौजूदगी के बावजूद हालात जस के तस

रेवाड़ी से तीन विधायक और एक कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद शहर की सीवरेज समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही से सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

पीड़ित नागरिकों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, नालों की नियमित सफाई हो और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

Read also: Gurugram News: बरामदगी के दौरान आरोपी विनय ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में घायल

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा