,

Gurugram News: बरामदगी के दौरान आरोपी विनय ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में घायल

Gurugram News

Report by: Anuj Panchal, Edit by: Priyanshi Soni

Gurugram News: गुरुग्राम टोल पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी विनय ने हथियार की बरामदगी के दौरान पुलिस पर गोली चला दी। आरोपी को पुलिस गांव पुराना बहरामपुर में छिपाए गए पिस्टल की बरामदगी के लिए लेकर पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने पहाड़ी रास्ते से पिस्टल बरामद की, उसी दौरान विनय ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी।

Gurugram News: बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मी की जान

आरोपी विनय द्वारा चलाई गई गोली एएसआई मनमोहन की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें विनय के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

Gurugram News: घायल आरोपी सिविल अस्पताल में भर्ती

Gurugram News

गोली लगने के बाद आरोपी विनय को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई।

Gurugram News: दूसरा आरोपी बॉबी भी भागने की कोशिश में घायल

इसी मामले में आरोपी बॉबी ने भी पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। भागने के दौरान गिरने से उसे चोट लग गई। पुलिस बॉबी को भौंडसी इलाके में लेकर पहुंची थी, जहां यह घटना हुई। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Read also: Ambala News: जनवरी के आखिरी दिन लौटी कड़ाके की ठंड, घनी धुंध से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…