Saharsa News: सदर अस्पताल में युवती के साथ छेड़-छाड़, जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Saharsa News

Report by: Ratna Mishra, Edit by: Priyanshi Soni

Saharsa News: सहरसा सदर अस्पताल में इलाज के लिए आई एक युवती के साथ तीन युवकों द्वारा जर्जर इमारत में छेड़खानी करने का मामला सामने आया। आरोप है कि पर्चा बनवाने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर अस्पताल की पुरानी दो मंजिला इमारत में ले जाया गया। युवती के शोर मचाने पर अस्पताल के जीएनएम और एएनएम कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे युवकों के चंगुल से छुड़ाया।

Saharsa News: वीडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

इस पूरी घटना का वीडियो अस्पताल कर्मियों द्वारा बनाया गया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी दीपेश कुमार को भेजे जाने के बाद डीएम ने पुलिस अधीक्षक को मामले की त्वरित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

Saharsa News: पुलिस और अधिकारियों की कार्रवाई

Saharsa News

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और महिला थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जांच शुरू की। जांच के दौरान जर्जर इमारत से नशीले पदार्थ और कफ सिरप के कई रैपर बरामद किए गए।

Saharsa News: जांच की स्थिति

एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि फिलहाल पीड़िता की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन पुलिस उसके बयान के आधार पर सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

read also:
Rohtas Love Marriage: चार साल की मोहब्बत ने पार किया हर बंधन, रोहतास में मंदिर में हुई शादी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय