,

Nemawar Minor Kidnap : नेमावर में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, सीहोर के दो युवकों पर केस

nemawar-minor-kidnap-rape-pocso-case-dewas

रिपोर्ट- हेमंत

Nemawar Minor Kidnap : देवास। जिले के नेमावर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सीहोर जिले के भेरूंदा तहसील क्षेत्र के दो युवकों ने नाबालिग को रात में जबरन अपने साथ ले जाकर जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में नेमावर पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना में सीहोर जिले के भेरूंदा तहसील के ग्राम बगवाड़ा निवासी एक युवक और उसके साथी पर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि दोनों नाबालिग को मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर खिड़किया और नारायणपुरा क्षेत्र के जंगलों की ओर ले गए।

शिकायत के अनुसार, रात के दौरान आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उस पर शादी के लिए दबाव भी बनाया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि रातभर जंगल में रखने के बाद सुबह नाबालिग को उसके मामा के घर से कुछ दूरी पर छोड़ दिया गया। इसके बाद वह किसी तरह अपने परिजनों तक पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।

Nemawar Minor Kidnap : परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन नाबालिग को लेकर नेमावर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया।

Nemawar Minor Kidnap

Nemawar Minor Kidnap : टीना शुक्ला, थाना प्रभारी, नेमावर

नेमावर थाना प्रभारी टीना शुक्ला ने बताया कि पुलिस को डायल-112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

ये भी जानिए : Ujjain Viksit Bharat Sankalp Sabha : CM मोहन यादव ने थामी विकास की मशाल, बोले गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…