,

MP DPC Meeting 2026 में ही आयोजित होगी विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

MP DPC Meeting 2026

by: ajay nigam

MP DPC Meeting 2026 : भोपाल, 07 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के तहत विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। इससे पात्र शासकीय कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सकेगा।

MP DPC Meeting 2026 : क्या कहता है नियम 6?

मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 (दिनांक 19.06.2025) के नियम 6 के अनुसार हर चयन वर्ष के लिए DPC की बैठक उससे पहले वाले वर्ष में आयोजित करना अनिवार्य है। सामान्यतः यह बैठक सितंबर से नवंबर माह के बीच होनी चाहिए। इसमें आगामी चयन वर्ष की 31 दिसंबर की स्थिति में उपलब्ध रिक्तियों और उस अवधि में होने वाली संभावित (अप्रत्याशित) रिक्तियों को पदोन्नति के लिए शामिल किया जाता है।

MP DPC Meeting 2026 : अब तक की स्थिति

नियम लागू होने के बाद 31 दिसंबर 2025 तक की रिक्तियों के लिए एक विशेष DPC बैठक आयोजित की गई थी। उसी के आधार पर विभागों ने वर्ष 2026 में पदोन्नति की कार्यवाही की है।

MP DPC Meeting 2026 : विभागों के लिए निर्देश

  1. वर्ष 2026 की रिक्तियों के लिए:
    वर्ष 2026 में जो अप्रत्याशित रिक्तियाँ उत्पन्न हुईं और प्रतीक्षा सूची में शामिल नहीं हो सकीं, उन्हें भरने के लिए तथा 31.12.2026 तक की प्रत्याशित रिक्तियों के लिए यदि अब तक DPC नहीं हुई है, तो बैठक आयोजित की जानी चाहिए। यदि किसी विभाग ने विशेष DPC में 31.12.2025 और 31.12.2026 की रिक्तियों को एक साथ भरने की कार्यवाही पूरी कर ली है, तो उसे अलग बैठक की आवश्यकता नहीं होगी।
  2. अगले चयन वर्ष 2027 के लिए:
    वर्ष 2026 में उत्पन्न अप्रत्याशित रिक्तियों (जो पदोन्नति सूची में शामिल नहीं हो सकीं) और आगामी चयन वर्ष में 31.12.2027 तक की प्रत्याशित रिक्तियों को भरने के लिए वर्ष 2026 में सितंबर से नवंबर के बीच DPC की बैठक आयोजित की जानी है।
  3. समयसीमा का पालन:
    सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों से कहा गया है कि वे नियम 6(2) के अनुसार अपने अधीनस्थ कार्यालयों में DPC की बैठकें समय पर कराना सुनिश्चित करें।

MP DPC Meeting 2026 : किन्हें भेजा गया पत्र?

यह पत्र शासन के सभी विभागों, अध्यक्ष राजस्व मण्डल (ग्वालियर), सभी संभागायुक्तों, सभी विभागाध्यक्षों और सभी कलेक्टरों को भेजा गया है। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग के 30.06.2026 के पूर्व पत्र का भी संदर्भ दिया गया है।

MP DPC Meeting 2026 : कर्मचारियों के लिए क्यों अहम?

DPC की बैठक समय पर होने से रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया बिना देरी के पूरी हो सकेगी। पात्र कर्मचारियों को उचित समय पर पदोन्नति मिलेगी और विभागों में रिक्त पदों के कारण कामकाज प्रभावित नहीं होगा।

Read More :Patwari Accountability MP: पटवारियों की भूमिका और जवाबदेही हुई स्पष्ट, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस; स्वामित्व योजना में बड़ी व्यवस्था

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…