,

Kavita Mahato: साड़ी में नंगे पांव दौड़ी कविता महतो, 1600 मीटर ट्रायल पूरा कर बनीं मिसाल

Kavita Mahato

BY: Yoganand Shrivastva

Kavita Mahato झारखंड के रामगढ़ जिले में होमगार्ड भर्ती की तैयारी के लिए आयोजित शारीरिक ट्रायल के दौरान एक महिला अभ्यर्थी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कविता महतो नाम की महिला साड़ी पहनकर और नंगे पांव 1600 मीटर की दौड़ में शामिल हुईं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने जिस आत्मविश्वास के साथ ट्रायल पूरा किया, वह लोगों के लिए प्रेरणा बन गया।

अंकित रणुर डिफेंस एकेडमी में आयोजित इस ट्रायल में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसी दौरान नीली साड़ी में पहुंचीं कविता महतो ने मैदान में उतरकर सभी को चौंका दिया।

निर्धारित समय से पहले पूरी की 1600 मीटर दौड़

Kavita Mahato महिला अभ्यर्थियों के लिए 1600 मीटर दौड़ पूरी करने का निर्धारित समय 10 मिनट रखा गया था, जबकि 8 मिनट से कम समय में दौड़ पूरी करने वालों को उत्कृष्ट श्रेणी में माना जाता है। कविता महतो ने करीब 6 मिनट में ही यह दूरी तय कर सभी को प्रभावित कर दिया।

दौड़ के दौरान उनके पैरों में जूते नहीं थे और न ही उनके पास खेलों के लिए उपयोग की जाने वाली विशेष पोशाक थी। इसके बावजूद उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अपनी तैयारी और मेहनत का परिचय दिया।

सोशल मीडिया पर चर्चा, अभ्यर्थियों के लिए बनीं प्रेरणा

Kavita Mahato कविता महतो का दौड़ते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके जज्बे की लोग सराहना कर रहे हैं। ट्रायल में मौजूद अन्य अभ्यर्थियों ने भी उनके प्रदर्शन पर खुशी जताई।

संस्थान के पदाधिकारियों ने कविता महतो को सम्मानित किया। उनका प्रयास उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी नौकरी पाने के लिए संघर्ष और मेहनत कर रहे हैं। कविता की कहानी यह संदेश देती है कि मजबूत इरादे और मेहनत के सामने संसाधनों की कमी भी बाधा नहीं बनती।

Read this: Madhya Pradesh Aviation: विमानन के क्षेत्र में नई उड़ान भर रहा मध्यप्रदेश, एयर कनेक्टिविटी से लेकर एयरपोर्ट तक लगातार विस्तार

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…