BY: Yoganand Shrivastva
Chhattisgarh Job Fair छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
Chhattisgarh Job Fair कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी कौशल रखने वाले युवा हिस्सा ले सकते हैं। अब तक 62 कंपनियों और प्लेसमेंट एजेंसियों की ओर से 9,449 रिक्तियों की जानकारी सरकार को मिली है।
10वीं-12वीं से लेकर इंजीनियरिंग और एमबीए तक के लिए अवसर
Chhattisgarh Job Fair रोजगार मेले में 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के साथ आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, कृषि स्नातक, सामान्य स्नातक, एमबीए और एमसीए सहित विभिन्न योग्यताओं वाले युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध हैं।
तकनीकी क्षेत्र में मशीन ऑपरेटर, असेंबली ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, मेंटेनेंस इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल इंजीनियर और गुणवत्ता निरीक्षक जैसे पद शामिल हैं। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्राहक सेवा अधिकारी, टेलीकॉलर, रिलेशनशिप मैनेजर, बिक्री अधिकारी, बैंकिंग, वित्त और मानव संसाधन से जुड़े पदों पर भी अवसर दिए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सिंग स्टाफ और देखभाल कर्मी, सुरक्षा सेवाओं में गार्ड और सुपरवाइजर तथा परिवहन एवं सामान की आवाजाही से जुड़े कार्यों में चालक, डिलीवरी कर्मी, बाइक राइडर और पिकर-पैकर जैसे पद भी शामिल हैं।
8 अक्टूबर को चयनित युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
Chhattisgarh Job Fair रोजगार मेले का मुख्य कार्यक्रम 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। मेले में मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री, विधायक और सांसद भी शामिल होंगे।
रोजगार मेले में क्वेस कॉर्प, रैंडस्टैड इंडिया, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स-सतलज टेक्सटाइल्स, वर्द्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और एयरटेल पेमेंट बैंक समेत कई कंपनियां भाग ले रही हैं। इच्छुक युवा ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी देखकर अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर कंपनियों और प्लेसमेंट एजेंसियों की ओर से उपलब्ध पदों की जानकारी दी जा रही है।
Read this: Health Checkup : डॉक्टर जीभ, आंखें और नाखून क्यों देखते हैं ? इन अंगों से क्या मिलते हैं संकेत


