,

CM Dhami Uttarkashi Visit : CM पुष्कर सिंह धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, सेवा ज्योति यात्रा को दिखाई हरी झंडी

CM Dhami Uttarkashi Visit

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल

CM Dhami Uttarkashi Visit : उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे। यहां उन्होंने पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और मां शक्ति मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने बाबा काशी विश्वनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश और उत्तरकाशी जिले के निरंतर विकास के साथ जनकल्याण की भी प्रार्थना की।

CM Dhami Uttarkashi Visit

CM Dhami Uttarkashi Visit : उत्तरकाशी में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, CM धामी ने सेवा ज्योति यात्रा को दिखाई हरी झंडी

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में बुधवार को सेवा, संकल्प और विकसित भारत के संदेश के साथ ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह जोशियाड़ा हेलीपैड पहुंचे, जहां जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

उत्तरकाशी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने सबसे पहले पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री रामलीला मैदान पहुंचे, जहां विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

CM Dhami Uttarkashi Visit : PM मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के जरिए सेवा, जनसरोकार और राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम स्थल पर रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों ने माहौल को खास बना दिया। इस दौरान मौजूद लोगों को ‘विकसित भारत @2047’ के निर्माण का संकल्प भी दिलाया गया।

CM Dhami Uttarkashi Visit : 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत उत्तरकाशी जिले में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें सेवा कार्यों के साथ सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा सेतु अभियान, ‘मेरे सपनों का भारत’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

CM Dhami Uttarkashi Visit : CM धामी ने उत्तरकाशी के लिए की घोषणाएं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान किए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल उत्तरकाशी का नाम पूर्व विधायक स्वर्गीय गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में शक्ति कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में काम किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी विकसित किए जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के विभिन्न क्षेत्रों और विद्यालयों को पर्यटन मानचित्र से जोड़ने की दिशा में प्रयास करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

CM Dhami Uttarkashi Visit : सेवा से संकल्प और संकल्प से विकसित भारत का संदेश

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से स्थानीय स्तर पर सेवा गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संकल्पों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

ये भी जानिए : Gold Silver Price 07 Oct 2026 : सोना-चांदी हुआ सस्ता, आगे किस दिशा में जा सकती हैं कीमतें?

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…