,

MP Travel Mart 2026 : विदेशी मेहमानों ने ग्वालियर-चंबल की विरासत के साथ जिया ग्रामीण जीवन, लोककला और संस्कृति से हुए प्रभावित

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%B0

By: Ajay Nigam

MP Travel Mart 2026 : ग्वालियर/मुरैना। मध्यप्रदेश को देश और दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने के उद्देश्य से भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित इस आयोजन के तहत देश-विदेश से आए टूर ऑपरेटर्स, पर्यटन विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों के लिए प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की FAM Trips कराई जा रही हैं।

इसी कड़ी में FAM दल ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का दौरा किया। विदेशी प्रतिनिधियों ने ग्वालियर की ऐतिहासिक धरोहरों से लेकर मुरैना के ग्रामीण जीवन तक को करीब से जाना। इस दौरान इतिहास, संस्कृति, लोककला, पारंपरिक खान-पान और ग्रामीण आतिथ्य का अनूठा मेल देखने को मिला।

MP Travel Mart 2026

MP Travel Mart 2026 : ग्वालियर किले से बटेश्वर-मितावली तक सफर

FAM दल ने ग्वालियर में किले समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इसके बाद प्रतिनिधि मुरैना के बटेश्वर, पढ़ावली और मितावली पहुंचे। यहां उन्होंने प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों को देखा और चंबल क्षेत्र की स्थानीय संस्कृति को समझा।

इस यात्रा में केवल ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण ही शामिल नहीं था। विदेशी मेहमानों को ग्रामीण परिवेश से भी जोड़ा गया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों की जीवनशैली, परंपराओं, खान-पान और कला को करीब से अनुभव किया।

MP Travel Mart 2026 : मीरा की हवेली में चखा स्थानीय भोजन

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और रागिनी फाउंडेशन के सहयोग से मुरैना जिले के रिठोरा कलां, ऐती और मितावली में 18 ग्रामीण होमस्टे विकसित किए गए हैं। इन होमस्टे के माध्यम से पर्यटकों को ग्रामीण क्षेत्र में ठहरने के साथ स्थानीय संस्कृति, भोजन और आतिथ्य का अनुभव कराया जा रहा है।

मितावली स्थित मीरा की हवेली होमस्टे में FAM दल का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। विदेशी मेहमानों ने ग्रामीण परिवार के साथ बैठकर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया और भोजन से जुड़ी परंपराओं के बारे में जानकारी हासिल की।

ग्रामीण परिवारों के साथ बातचीत के दौरान प्रतिनिधियों ने गांव की दिनचर्या, खेती-किसानी, स्थानीय परंपराओं और खान-पान को समझा। इस अनुभव ने चंबल को उनके लिए सिर्फ ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के बजाय स्थानीय लोगों और संस्कृति से जुड़ा जीवंत अनुभव बना दिया।

MP Travel Mart 2026 : माटी कला और दरी निर्माण में आजमाए हाथ

ग्वालियर-चंबल की ग्रामीण संस्कृति को करीब से समझने के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों ने स्थानीय हस्तशिल्प गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। उन्होंने माटी कला और दरी निर्माण की पारंपरिक तकनीकों को जाना और खुद भी इन्हें करने का प्रयास किया।

स्थानीय कलाकारों की ओर से प्रस्तुत लोकगीतों ने भी विदेशी मेहमानों को चंबल की लोक संस्कृति से परिचित कराया। प्रतिनिधियों ने कलाकारों और ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की कला और परंपराओं के बारे में जानकारी ली।

MP Travel Mart 2026 : FAM दल में शामिल रहे विदेशी प्रतिनिधि

इस FAM दल में Gregory Louis Hugues Bringand, Mihaly Abel Samu, Ruth Margarete Kuhn, Vera Zilske, Greta Libra, Alexandre Gourdin, Roderic Aguilar, Nattapach Utenpitak, Sushada Utanpitak, Magdalena Paulina Gauer, Nadezhda Kazantseva, Thi Ngoc Ly Tran और Kia Karoliina Finska शामिल रहे।

MP Travel Mart 2026 : 11 अक्टूबर को दूसरा FAM दल करेगा दौरा

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 के तहत दूसरा FAM दल 11 अक्टूबर 2026 को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का दौरा करेगा। इस दल को भी ग्वालियर की ऐतिहासिक विरासत के साथ मुरैना के बटेश्वर, पढ़ावली, ककनमठ और मितावली के ग्रामीण एवं सांस्कृतिक पर्यटन से परिचित कराया जाएगा।

ग्वालियर की ऐतिहासिक धरोहर से लेकर मुरैना के ग्रामीण जीवन तक FAM दल की यह यात्रा क्षेत्र में विरासत, संस्कृति, लोककला, पारंपरिक भोजन और ग्रामीण पर्यटन को एक साथ जोड़ने वाले पर्यटन अनुभव को सामने लाती है।

ये भी जानिए : Ujjain Viksit Bharat Sankalp Sabha : CM मोहन यादव ने थामी विकास की मशाल, बोले गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…