Bokaro News 28 January : बीएस एडमिशन के लिए निकली छात्रा लापता, मां दर-दर भटकने को मजबूर माता पिता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://en.wikipedia.org/wiki/Bokaro_Steel_City

Bokaro News 28 January : बोकारो, जिले में युवतियों के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 5 साल 3 महीने से लापता सेजल झा का मामला अभी सुलझा भी नहीं था, ऐसी की घटना अब पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के खूंटाडीह गांव की रहने वाली पुष्पा कुमारी की होती जा रही है, वो बीते 21 जुलाई 2025 से लापता है, लेकिन अब तक पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा सकी है।

Bokaro News 28 January : परिजनों के मुताबिक, पुष्पा बीएस पार्ट वन में नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन कराने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। बेटी के इंतजार में मां रेखा देवी की आंखें नम हैं। हाथ में बेटी की तस्वीर लिए वह न्याय और मदद की गुहार लगा रही हैं।

Bokaro News 28 January

Bokaro News 28 January : मां रेखा देवी ने बताया कि पुष्पा का गांव के ही युवक दिनेश कुमार महतो से प्रेम संबंध था। जिस दिन पुष्पा घर से निकली, उसी दिन दिनेश भी अपने घर से गायब था। हालांकि बाद में वह घर लौट आया, लेकिन वह किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर रहा है। रेखा देवी का आरोप है कि बेटी के गायब होने से करीब छह महीने पहले आरोपी युवक ने पुष्पा का आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में भी मदद की थी।

Bokaro News 28 January :

Bokaro News 28 January : बेटी की तलाश को लेकर परिजन लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। रेखा देवी का कहना है कि “मेरी बेटी जिस भी हालत में हो, उसकी जानकारी सामने आनी चाहिए। हम लोग अब पूरी तरह टूट चुके हैं।

Bokaro News 28 January :

Bokaro News 28 January : मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबीता देवी ने जिला एसपी और डीसी से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि पुलिस खोजबीन का दावा कर रही है, लेकिन प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द पुष्पा को सुरक्षित बरामद किया जाए।

Bokaro News 28 January :

Bokaro News 28 January : वहीं महिला नेत्री रजनी रवानी ने सवाल उठाया है कि आखिर इस क्षेत्र से लगातार लड़कियां क्यों गायब हो रही हैं। उन्होंने इसे गंभीर सामाजिक और प्रशासनिक चिंता का विषय बताते हुए गहन जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से लड़कियों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने की अपील की है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और