hazaribagh news : सिनेमा हॉल ऑपरेटर के बेटे को राज्यपाल से मिला बेस्ट पुलिस अवार्ड

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
hazaribagh news

hazaribagh news : हजारीबाग, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस के अधिकारी नौशाद अली को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यपाल द्वारा ‘बेस्ट पुलिस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के साथ ही उन्होंने न सिर्फ अपने विभाग बल्कि पूरे हजारीबाग जिले का नाम रोशन किया है।

hazaribagh news :

hazaribagh news : कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन का इनाम


नौशाद अली मूल रूप से हजारीबाग के रहने वाले हैं और वर्तमान में बोकारो पुलिस लाइन में पदस्थापित हैं। वे वर्ष 2004 से झारखंड पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। लगभग दो दशक की सेवा अवधि में उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ कई अहम जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

hazaribagh news : जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व भी नौशाद अली को वर्ष 2016 में रघुवर सरकार के कार्यकाल में बेस्ट पुलिस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा उन्हें बेस्ट इंटरनल सिक्योरिटी अवार्ड भी मिल चुका है। राज्यपाल द्वारा मिला यह सम्मान उनका तीसरा बड़ा सम्मान है।

hazaribagh news :

hazaribagh news : नौशाद अली एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता हजारीबाग के एक सिनेमा हॉल में ऑपरेटर हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने अपने बेटे की शिक्षा और संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया, जिसका परिणाम आज पूरे राज्य के सामने है।

hazaribagh news : ड्यूटी के साथ-साथ नौशाद अली सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और कानून संबंधी जागरूकता को लेकर लोगों को लगातार जागरूक करते रहते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और