,

Jharkhand CM Foreign Visit: दावोस और लंदन दौरे के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Jharkhand CM Foreign Visit

Reporter: Himasnhu Priyadarshi

Jharkhand CM Foreign Visit: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम (लंदन) के सफल दौरे के उपरांत आज राजधानी रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट परिसर में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल सहित बड़ी संख्या में आमजनों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

Jharkhand CM Foreign Visit

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में पहली बार झारखंड से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की वार्षिक बैठक में भाग लिया। यह झारखंड राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। इस वैश्विक सम्मेलन में दुनिया भर के प्रमुख निवेशक, उद्योगपति और गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

Jharkhand CM Foreign Visit: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से मिले अनुभव से राज्य के विकास को मिलेगी गति

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे वैश्विक मंच के माध्यम से झारखंड ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रखने का महत्वपूर्ण प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दावोस और लंदन में झारखंड की आवाज को मजबूती से रखा गया।

Jharkhand CM Foreign Visit

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के बाद यह पहली बार है जब झारखंड ने किसी बड़े वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भागीदारी से राज्य सरकार को जो अनुभव प्राप्त हुआ है, उसका लाभ झारखंड के जनमानस, जल, जंगल, जमीन और यहां की अपार संभावनाओं को नया आयाम देने में किया जाएगा।

Jharkhand CM Foreign Visit: शिक्षा और निवेश के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि इस वैश्विक सम्मेलन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम जोड़ने का प्रयास किया गया है, जिससे राज्य की युवा पीढ़ी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में अपार संभावनाएं हैं और इन संभावनाओं को मूर्त रूप देकर राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर करना सरकार की प्राथमिकता है।

Jharkhand CM Foreign Visit

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाली पीढ़ी को बेहतर दिशा देने के उद्देश्य से सरकार सकारात्मक और दूरदर्शी पहल करेगी, ताकि झारखंड विकास के नए मुकाम हासिल कर सके

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा