,

केजरीवाल की मुश्किलें नहीं हुई कम, आबकारी मामले में चलेगा केस, एलजी ने ईडी को दी मंजूरी!

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kejriwal's problems have not reduced, case will be filed in excise case, LG gives approval to ED

आप ने खबर को झूठा और भ्रामक बताया, आप ने ईडी से मंजूरी पत्र की प्रति मांगी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ईडी को आबकारी नीति केस में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने को मंजूरी दे दी है। 5 दिसंबर को ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांगी की थी। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस खबर को झूठा और भ्रामक बताया है। आप ने ईडी से उपराज्यपाल की तरफ से दी गई मंजूरी की प्रति दिखाने को भी कहा है। 

क्या है दिल्ली आबकारी स्कैम?
दिल्ली सरकार ने Novmber 2021 में एक नई आबकारी नीति लागू की थी। इस नीति के अंतर्गत दिल्ली में शराब के कारोबार को निजी हाथों में सौंप दिया गया था। लेकिन यह नीति शुरू से ही विवादों में घिर गई। बढ़ते विवाद को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने जुलाई 2022 में इस नीति को रद्द कर दिया और फिर से पुरानी नीति बहाल कर दी थी।

ऐसे हुआ खुलासा, करोड़ों के गबन का लगा आरोप?
दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार ने 8 जुलाई 2022 को उपराज्यपाल, आर्थिक अपराध शाखा, तत्कालीन मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक रिपोर्ट भेजी। इस रिपोर्ट में कहा गया कि आबकारी विभाग के प्रमुख होने के नाते मनीष सिसोदिया ने LG की मंजूरी के बिना ये नीति लागू की है। इसके माध्यम से फर्जी तरीके से राजस्व कमाया गया है। शराब बेचने वाली कंपनियों को लाइसेंस फीस में 144.36 करोड़ रुपये की छूट दी गई।

आरोपी कौन-कौन?
उपराज्यपाल ने ये रिपोर्ट CBI को भेज दी और जांच की सिफारिश कर दी। इसके बाद Manish Sisodia को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें दिल्ली के तत्कालीन एक्साइज कमिश्नर और दो अन्य अधिकारी, दो कंपनियां और नौ कारोबारियों के नाम शामिल हैं।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में