आज साल का सबसे छोटा दिन, 13:41 घंटे लंबी होगी रात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

आज साल का सबसे छोटा दिन रहेंगा। सूर्य देव के दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करने के चलते इस दिन साल का सबसे छोटा दिन होगा। इसकी अवधि 10 घंटे 19 मिनट होगी। इसके साथ ही सबसे लंबी रात 13 घंटे, 41 मिनट, होगी यानी दिन व रात में तीन घंटे व 22 मिनट का अंतर होगा। साल में 365 दिन होते हैं और हर दिन औसत 24 घंटे का होता है, लेकिन साल में चार दिन ही ऐसे होते हैं, जिनकी अलग ही खासियत है। इन चार दिन में 21 मार्च, 21 जून, 23 सितंबर और 21 दिसंबर आते हैं। इसमें सबसे छोटा, सबसे बड़ा और 21 मार्च व 23 सितंबर को दिन.रात बराबर होंगे।

जानें ऐसा क्यों होता है
फिलहाल पृथ्वी अपने अक्ष पर करीब 23.5 डिग्री झुकी हुई है। वहीं शनिवार को पृथ्वी का उत्तरी ध्रुव सूर्य से सबसे दूर और दक्षिणी ध्रुव सबसे नजदीक रहेगा। साथ ही सूर्य मकर रेखा से लंबवत होगा और कर्क रेखा को तिरछा स्पर्श करेगा। इस कारण सूर्य इस दिन शीघ्र अस्त होगा। इसके बाद से दिन की अवधि में इजाफा होगा व रातें छोटी होने लगेगी। अभी हेमंत ऋतु चल रही है और शनिवार से ही शिशिर ऋतु की भी शुरुआत हो जाएगी और सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा। मिश्रा ने बताया कि देश के कई राज्य शीतलहर की चपेट में आ जाएंगे और फसलों के लिए यह सर्दी बहुत फायदेमंद और जरूरी है।

Knife Attack : रायपुर में बदमाशों का आतंक, युवक पर घर के बाहर चाकू से हमला

Knife Attack : राजधानी रायपुर में सरेआम चाकूबाजी Knife Attack : रायपुर

Chennai में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: गठबंधन के साथ विजय की नई पारी

Chennai 4 मई को आए चुनावी नतीजों के बाद चले भारी सियासी

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदी प्रदूषण मामले में जताई सख्त नाराजगी TOP