रेलवे और प्रशासन के अमलों की ‘मॉक ड्रिल’
लखनऊ: आज सुबह आलमबाग के करीब 3 ट्रेन आपस में भिड़ गई। ट्रेन एक्सीडेंट होते ही चारों ओर हाहाकार मच गया देखते ही देखते कोच में आग लग गई। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर–ऊधर भागते भी नजर आए। रेलवे और जिला प्रशासन को सूचना मिलते ही मौके पर NDRF, SDRF, GRP, RPF, पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और रेलवे का बचाव राहत अमला मौके पर पहुंचा है। DRM लखनऊ ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते हुए घायलों का हाल जाना। नॉर्दन रेलवे द्वारा आयोजित PHO में आलमबाग यार्ड में ये सब मॉक ड्रिल का हिस्सा है। जिसमें रेलवे से लेकर जिला प्रशासन की तत्परता परखी गई। मॉक ड्रिल इस तरह से हादसे होने की तैयारी के लिए की जाती है। जिसमें ये परखा जाता है कि एक्सीडेंट होने पर राहत और बचाव कार्य कितनी तत्परता से और सुनियोजित तरीके से किया जाए।





