Moradabad : शिक्षक ने नवविवाहित पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा किया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Moradabad

रिपोर्टर – शमशेर मलिक

दहेज़ की मांग पूरी न होने पर हुई हिंसा

Moradabad ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम दुल्हापुर अमानताबाद में एक शिक्षक ने अपनी नवविवाहित पत्नी को दहेज़ की मांग पूरी न होने पर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। महिला की गंभीर हालत को देखकर उसके मायके पक्ष के लोग उसे तुरंत कोतवाली लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विवाहिता का उपचार

Moradabad कोतवाली पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिवार की चिंता और दहेज़ विवाद

Moradabad विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने वर पक्ष को 17 लाख रुपए व अन्य दहेज़ दिए थे। इसके बावजूद आरोपी दामाद शादी के बाद 10 लाख रुपए और बॉलरों कार की मांग कर रहा था। अब इस घटना के बाद परिवार अपनी बेटी के भविष्य को लेकर गहरी चिंता में है।

Read this: Narmadapuram : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का माखननगर में प्रथम आगमन, हेलीपैड पर भव्य स्वागत