Krishi Varsh 2026 : किसानों को केंद्र में रखकर बनेंगी, विभागों की नीतियां और योजनाएं: मुख्यमंत्री डा. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Krishi Varsh 2026

Krishi Varsh 2026 के शुभारंभ अवसर पर दी किसानों को बधाई

Krishi Varsh 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्ष-2026 में विभागों की नीतियां और योजनाएं किसानों को केंद्र में रखकर बनेंगी। मध्यप्रदेश में यह वर्ष-2026 कृषक कल्याण को समर्पित रहेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार समाज  हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। बहनों, युवाओं, गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार ने कृषि वर्ष-2026 में मुख्य रूप से 16 विभागों की नीतियों और योजनाओं को किसानों को केंद्र में रखकर क्रियान्वित करने का निर्णय लिया है।

Krishi Varsh 2026

Krishi Varsh 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार,11 जनवरी को भोपाल के जम्बूरी मैदान में कृषक वर्ष-2026 के औपचारिक शुभारंभ के पूर्व संदेश देते हुए कहा कि किसानों का कल्याण और उत्थान मध्यप्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषक वर्ष-2026 के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के समस्त किसान बंधुओं को बधाई भी दी।

Krishi Varsh 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में अग्रणी है। मध्यप्रदेश अनेक फसलें उत्पादित करने में देश में प्रथम स्थान पर है। राज्य सरकार द्वारा कृषक वर्ष में कृषक संगठनों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्वानों सहित देश-विदेश के ऐसे विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा, जो कृषि क्षेत्र में अपने कार्यों और सुझावों के माध्यम से कृषक वर्ष को महत्वपूर्ण बनाऐंगे।

Krishi Varsh 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जहां वर्ष-2024 नारी सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा, वहीं वर्ष-2025 युवाओं के कल्याण को ध्यान में रखकर उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया गया। बीते वर्ष में जहां लाखों युवाओं को रोजगार मिला, वहीं अब कृषि वर्ष-2026 का शुभारंभ किसान कल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।

Power Outage Mahasamund: महासमुंद में बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, 40 घंटे से अंधेरे में डूबा माधोपाली गांव

Power Outage Mahasamund: महासमुंद जिले में मानसून पूर्व बिजली विभाग की तैयारियों

Political Criticism Chhattisgarh: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान, रमन सिंह की नाराजगी पर किया कटाक्ष

Political Criticism Chhattisgarh: रायपुर से ब्रेकिंग खबर के अनुसार, छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ

Jamwant Project Failure: भालुओं की सुरक्षा-संवर्धन योजना में बड़ा झटका, भीषण गर्मी में मादा भालू की मौत

Jamwant Project Failure: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर

आईपीएल के बाद Team India का जून शेड्यूल तय, अफगानिस्तान और आयरलैंड से होगी टक्कर

Team India: आईपीएल 2026 के रोमांचक समापन के बाद अब भारतीय क्रिकेट

RCB ने IPL 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर रचा इतिहास, विक्ट्री परेड पर सस्पेंस बरकरार

RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का खिताब जीतकर इतिहास