,

एक रात जेल में बिताने के बाद रिहा हुए अल्लू अर्जुन

- Advertisement -
Ad imageAd image

हैदराबाद : संध्या थियेटर भगदगड़ मामले में अल्लू अर्जुन को एक रात जेल में बितानी पड़ी। दरअसल शुक्रवार को निचली अदालत ने अल्लू अर्जुन को गंभीर धाराओं में 14 दिन की कस्टडी में जेल भेज दिया था। वहीं निचली अदालत के फैसले के खिलाफ एक्टर ने हाईकोर्ट का दरबाजा खटखटाया जिस पर हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को राहत देते हुए जमानत दे दी। लेकिन कानूनी प्रक्रिया होने तक अल्लू अर्जुन को एक रात जेल में बितानी पड़ी, जब जेल में रिहाई का वारंट पहुंचा तब जाकर अल्लू अर्जुन को रिहा किया गया। फिलहाल अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह घर पहुंचे और सबसे पहले मां का आर्शीवाद लिया।

पूरी रात बितानी पड़ी जेल
बता दें कि हाईकोर्ट से शुक्रवार को ही जमानत मिल गई थी। लेकिन कानूनी प्रिक्रिया पूरी होने तक अल्लू अर्जुन को जेल में ही बितानी पड़ी। जिसके चलते 4 दिसंबर की सुबह करीब 6.40 पर वे हैदराबाद की चंचलगुडा जेल से बाहर आए। उन्हें रिसीव करने के लिए अल्लू अर्जुन के पिता और फेमस फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के साथ.साथ उनके ससुर कंचरला चंद्रशेखर सेंट्रल जेल पहुंचे थे। बता दें कि तेलंगाना हाई कोर्ट ने एक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को ही अंतरिम जमानत दे दी थी। लेकिन जमानत के कागजात देर रात जेल अधिकारियों के पास पहुंचे। जिसकी वजह से उन्हें पूरी रात जेल में ही गुजारनी पड़ी। जेल नियमों के मुताबिक, कैदियों को रात में रिहा नहीं किया जा सकता।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में