,

Faridabad Minor Shooter Rape Case: नाबालिग शूटर का कोच पर दुष्कर्म का आरोप, एनआरएआई ने किया सस्पेंड

Faridabad Minor Shooter Rape Case

Edit by: Priyanshi Soni

Faridabad Minor Shooter Rape Case: हरियाणा के फरीदाबाद से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग महिला शूटर ने अपने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि कोच ने उसकी परफॉर्मेंस और खेल में सुधार की बात कहकर फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके स्थित एक फाइव स्टार होटल के कमरे में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने उसका करियर बर्बाद करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

Faridabad Minor Shooter Rape Case: 21 दिन सदमे में रही पीड़ित

पीड़िता करीब 21 दिनों तक मानसिक सदमे में रही और किसी से बात नहीं कर पाई। बाद में हिम्मत जुटाकर उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद 6 जनवरी को फरीदाबाद के एनआईटी महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Faridabad Minor Shooter Rape Case

Faridabad Minor Shooter Rape Case: नेशनल लेवल प्रतियोगिता के दौरान हुई घटना

पीड़िता नोएडा की एक कॉलोनी की रहने वाली है और 2017 से शूटिंग की प्रैक्टिस कर रही है। वह जुलाई 2025 से आरोपी कोच के पास ट्रेनिंग ले रही थी। शिकायत के अनुसार, 16 दिसंबर को दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में एक राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता चल रही थी, जिसमें पीड़िता ने भी हिस्सा लिया था।

Faridabad Minor Shooter Rape Case: होटल बुलाने का आरोप

पीड़िता की मां के मुताबिक, मैच समाप्त होने के बाद कोच ने लड़की को शूटिंग रेंज में रुकने को कहा। बाद में उसने फोन कर फरीदाबाद के एक फाइव स्टार होटल में बुलाया और कहा कि वह उसकी एंड्यूरेंस और स्किल पर चर्चा करना चाहता है। अपने करियर को लेकर भरोसा कर पीड़िता कैब से होटल पहुंची, जहां कथित तौर पर उसके साथ अपराध किया गया।

Faridabad Minor Shooter Rape Case: पुलिस जांच में जुटी

फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल यादव ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की काउंसलिंग भी कराई जाएगी।

एनआरएआई की कार्रवाई

मामले पर संज्ञान लेते हुए नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने आरोपी कोच अंकुश भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसोसिएशन का कहना है कि जांच पूरी होने तक कोच निलंबन में रहेंगे।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

फरीदाबाद की इस घटना से पहले भिवानी की एक 22 वर्षीय महिला शूटर के साथ भी इसी तरह का मामला सामने आ चुका है। उस केस में भी फरीदाबाद के एक होटल में पार्टी के दौरान नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगा था। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए आरोपियों को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने उस मामले में भी होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत जुटाए थे।

यह खबर भी पढ़ें: HR News: जानिए हरियाणा की आज की टॉप 10 खबरें

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Dead Body Found: नहर पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Dead Body Found परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर नहर

Gorakhpur News: कंप्यूटर सेंटर में छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत, वीडियो वायरल होने पर शिक्षक हिरासत में

रिपोर्टर—अरूण कुमार Gorakhpur News कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर