,

Kander News: आमाबेड़ा हिंसा व धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट- प्रशांत जोशी

Kander News: काँकेर जिले के आमाबेड़ा में हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं, सनातन धर्म के लोगों पर हमलों, मिशनरी संस्थाओं द्वारा कथित धर्मांतरण और स्थानीय प्रशासन पर पक्षपात व अवहेलना के आरोपों के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

Kander News: इस बंद को लेकर आज छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से बंद को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि शांति, कानून-व्यवस्था और निष्पक्ष प्रशासन सभी के हित में हैं, और इन मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई आवश्यक है।

Kander News: आंदोलनकारियों का कहना है कि आमाबेड़ा में हुई हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए, धर्मांतरण के मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, स्थानीय प्रशासन से निष्पक्षता बरतने और संवेदनशील मामलों में त्वरित कदम उठाने की मांग की गई है।

बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की