,

यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी स्पीड में चलाने पर रोक, उल्लंघन करने पर लगेगा भारी भरकम जुर्माना

अब अगर आप यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली या नोयडा जाना चाहते है तो गाड़ी की स्पीड का ख्याल रखना पड़ेगा अन्यथा भारी भरकम जुर्माना भुगतना होगा। बता दें कि बढ़ती ठंड व कोहरे को देखते हुए यमुना विकास प्राधिकरण ने नए नियम लागू कर दिए है। जिसमें दिसम्बर से फरवरी तक स्पीड पर रोक रहेंगी। जिससे वाहनों को दुर्घटना होने से बचाया जा सके। बता दें कि इस अवधि में कोहरे से दुर्घटना ज्यादा होती है, इसी को लेकर यमुना विकास प्राधिकरण ने यह नियम लागू किया है।

नियम का उल्लंघन करने पर होगा जुर्माना
बता दें कि सुरक्षा की दृष्टि से नए नियम के मुताबिक हल्के वाहनों की अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी वहीं भारी वाहनों की गति 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रखी गई है। अगर ओवर स्पीड से गाड़ी चलाई तो हल्के वाहनों पर 2 हजार तथा भारी वाहनों पर 4 हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यह नियम सुरक्षा की दृष्टि से लागू किया गया है। जो कि 15 दिसम्बर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगा।

सुरक्षा बढ़ाने के लिए किए महत्वपूर्ण इंतजाम
इसके साथ ही यमुना विकास प्राधिकरण ने सुरक्षा बढ़ाने के महत्वपूर्ण इंतजाम भी कर लिए है। जिसमें 6 एम्बुलेंस, 6 क्रेन, 6 दमकल की गाड़ियां तैनात की जा रही है। वहीं वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाने का भी अभियान चलाया जा रहा है। यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यह नियम सुरक्षा को देखते हुए बनाया गया है जिससे यात्रा सुगम हो सके और दुघर्टनाओं से बचा जा सके।

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी: कब, क्यों और कैसे हुआ यह कायराना हमला?

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…