स्वदेश न्यूज़ की खबर का बड़ा असर: नशे में स्कूल आने वाला शिक्षक निलंबित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवां

बड़ा मलहरा/बक्सवाहा/पाली नवीन प्राथमिक शाला, मजरा टोला के शिक्षक भगुंता अहिरवार का नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर फैला, स्वदेश न्यूज़ ने इसे तुरंत प्रमुखता से उजागर किया। खबर सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

वीडियो में शिक्षक के आपत्तिजनक व्यवहार के स्पष्ट दृश्य सामने आए—कक्षा में लड़खड़ाकर चलना, बच्चों को कॉलर पकड़कर बाहर धकेलना और स्कूल परिसर में शराब की खाली बोतलें पड़े होना। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक काफी समय से शराब के नशे में स्कूल आ रहा था, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा था।

मामले की गंभीरता और मीडिया की रिपोर्टिंग को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक भगुंता अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Salim Kumar Funeral : पारावुर स्थित आवास पर होगा सलीम कुमार का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Salim Kumar Funeral : कोच्चि/पारावुर। मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और राष्ट्रीय

India vs Afghanistan Test : भारत की मजबूत बढ़त जारी, सलीम ने झटके अहम विकेट; पंत शतक से चूके

India vs Afghanistan Test : न्यू चंडीगढ़, 7 जून: अफगानिस्तान के खिलाफ