,

उत्तर प्रदेश में 1.39 लाख करोड़ के नए सड़क प्रस्ताव,डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश

Discussion on new road proposals worth Rs 1.39 lakh crore in Uttar Pradesh, instructions to prepare DPR soon

मुख्यमंत्री जी और केंद्रीय मंत्री जी की इस विशेष समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश में नए सड़क प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की गई। बरेली में एनएच 530बी के सुदृढ़ीकरण, प्रतापगढ़ जिले में एक बाईपास, प्रयागराज-दोहरीघाट मार्ग को 2 लेन से 4 लेन, बाराबंकी-जरवल-बहराइच मार्ग (एनएच 927) के निर्माण, कबरई-कानपुर कॉरीडोर के निर्माण के संबंध में डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं अधिकारियों ने बताया कि शामली-गोरखपुर कॉरीडोर तथा, अलीगढ़-मुरादाबाद-बिजनौर कॉरीडोर की बिड प्राप्त कर ली गई है, जबकि अयोध्या (उतरौला)-प्रयागराज के बीच बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए बिड आमंत्रित की गई है, साथ ही प्रयागराज-वाराणसी-आरा-पटना कॉरीडोर के लिए भी बिड आमंत्रित की गई है। गोरखपुर-जमनिया-सैयदराजा कॉरीडोर तथा गोरखपुर-किशनगढ़-सिलीगुड़ी कॉरीडोर के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।

बेंगलुरू पावर कट 18 फरवरी 2025: BESCOM ने 42 क्षेत्रों में बिजली कटौती की घोषणा की