,

इंदौर में सड़क पर चलते युवक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना; पंचर हुई एक्टिवा ले जाते समय गिरा और नहीं उठा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Devendra Jaiswal

इंदौर: जनता क्वार्टर इलाके में सोमवार दोपहर एक 27 वर्षीय युवक की अचानक सड़क पर गिरने से मौत हो गई। युवक अपनी पंचर हुई एक्टिवा को धक्का देकर नजदीकी दुकान तक ले जा रहा था। कुछ दूरी तय करने के बाद वह रुका, संभवतः थकान के कारण हांफ रहा था। तभी वह अचानक संतुलन खो बैठा और एक्टिवा के साथ पास खड़ी कार की ओर गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो तुरंत उठाया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसका वीडियो सामने आया है।

परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विनीत पिता संजय, निवासी जनता क्वार्टर, के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार