राजयोग की रोशनी में तनाव से मुक्ति: कोरबा में ब्रह्माकुमारीज का आध्यात्मिक संगम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
korba-brahmakumaris-dhyan-ka-mahatva-karyakram

कोरबा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क में तनाव मुक्ति के उद्देश्य से “ध्यान का महत्व” विषय पर एक विशेष आध्यात्मिक सत्संग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा राजयोग के अनुभव के साथ हुआ। बड़ी संख्या में नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने इसमें भाग लेकर तनावमुक्त जीवन के उपायों को समझा।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, डॉ. के.सी. देवनाथ, बी.के. रुक्मणी और शिक्षिका बी.के. बिंदु उपस्थित रहीं।

महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि भागदौड़ भरी जीवनशैली में बढ़ता तनाव आज हमारे स्वास्थ्य, व्यवहार और निर्णय क्षमता को प्रभावित करता है। ऐसे समय में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सिखाया जाने वाला राजयोग ध्यान मानसिक शांति, स्थिरता और सकारात्मक सोच का मार्ग दिखाता है।

निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि ध्यान व्यक्ति के भीतर धैर्य, सहनशीलता और निर्णय क्षमता विकसित करता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि तनाव को दवाओं से नहीं बल्कि ध्यान, अनुशासन और सकारात्मक विचारों से दूर करने की आदत विकसित करें। साथ ही उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा सामाजिक, शैक्षणिक व आत्मिक उत्थान की सेवाओं की सराहना की।

बी.के. रुक्मणि ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सिखाया जाने वाला राजयोग ध्यान सभी धर्मों, सभी वर्गों और हर आयु के लोगों के लिए सरल व उपयोगी है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन 10–15 मिनट ध्यान अभ्यास कर मानसिक संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को राजयोग का अभ्यास कराया गया, जिसमें उपस्थित जनों ने सामूहिक ध्यान द्वारा गहन शांति का अनुभव किया और नियमित ध्यान का संकल्प लिया।

संजू देवी राजपूत, महापौर

“आज की तेज़ रफ़्तार जिंदगी में तनाव हमारी सोच, स्वास्थ्य और निर्णय क्षमता पर प्रभाव डालता है। ब्रह्माकुमारीज़ का राजयोग ध्यान मन को शांत करता है, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और वास्तविक समाधान प्रदान करता है। हम सभी को ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन