,

बोकारो: जोशी कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Sanjeev kumar

हरला थाना क्षेत्र के बोकारो स्टील प्लांट के गेट नंबर 3 के पास स्थित जोशी कॉलोनी में देर रात एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई। दोनों अपने ही घर में मृत पाए गए। मृतक महावीर साव और उनकी पत्नी कौशल्या देवी जोशी कॉलोनी में चाय और राशन की दुकान चलाते थे। मूल रूप से वे बोकारो जिले के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। महावीर साव प्लांट में कैंटीन संचालन का भी कार्य करते थे।

घटना कैसे सामने आई

रविवार देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे के आसपास यह वारदात हुई मानी जा रही है। सुबह जब स्थानीय लोगों ने देखा कि चाय की दुकान नहीं खुली है, तो उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो दोनों पति-पत्नी मृत अवस्था में पाए गए। तुरंत इसकी सूचना हरला थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी है। अब तक की जांच में लूटपाट या घर से किसी सामान के गायब होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

परिवार का आरोप, पुलिस की प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मृतक दंपति के बेटे और बहू को दे दी गई है। परिवार वालों ने कुछ स्थानीय युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामला किसी पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद का परिणाम हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी