नवंबर में टूटा 84 साल का ठंड का रिकॉर्ड, दिसंबर में भी ठंड का कहर: MP में 5 डिग्री से नीचे तापमान का अनुमान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मध्य प्रदेश में इस बार नवंबर की ठंड ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भोपाल में 17 नवंबर को तापमान 5.2 डिग्री तक गिरा, जो पिछले 84 साल में सबसे कम रिकॉर्ड है। वहीं, इंदौर में भी 25 साल में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर में कई शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है और कोल्ड वेव का असर महसूस होगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग इसके सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र रहेंगे। हालांकि, अगले दो दिन तक तेज ठंड में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

कड़ाके की ठंड का ट्रेंड
प्रदेश में हर साल दिसंबर से जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ती है। पिछले 10 साल के आंकड़े भी यही बताते हैं। इस बार भी ठंडी हवाओं का असर ज्यादा होगा, खासकर उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में। ठंड की तीव्रता का मुख्य कारण बर्फीली हवाओं का सीधे आना है।

नवंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड
नवंबर में लगातार 15 दिन तक भोपाल में शीतलहर चली, जो साल 1931 के बाद सबसे लंबी शीतलहर थी। 17 नवंबर की रात तापमान 5.2 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले 30 नवंबर 1941 को 6.1 डिग्री रिकॉर्ड था। इंदौर में भी रात का तापमान 6.4 डिग्री तक गिरा, जो पिछले 25 साल में सबसे कम रहा।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, उत्तरी राज्यों में नवंबर के पहले सप्ताह में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं प्रदेश तक पहुंचीं। आखिरी सप्ताह में हवा की दिशा बदलने से ठंड का असर थोड़ा कम हुआ।

स्कूलों की टाइमिंग पर असर
कड़ाके की ठंड के कारण नवंबर में भोपाल समेत कई जिलों में स्कूलों की समय-सारणी बदलनी पड़ी।

दिसंबर और जनवरी में ठंड का असर
मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर और जनवरी में प्रदेश में उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होती है और कोल्ड वेव महसूस होती है। पिछले 10 साल के आंकड़े भी इसी ट्रेंड की पुष्टि करते हैं। इसके साथ ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से दिन में भी ठंड का असर बढ़ जाता है।

ठंड का अनुमानित असर

  • ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग: बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड।
  • भोपाल संभाग: सीहोर और विदिशा में ठंड का जोर।
  • सागर संभाग: निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़-पन्ना में तेज ठंड।
  • रीवा संभाग: मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कड़ाके की ठंड।
  • जबलपुर संभाग: मंडला और डिंडौरी में ठंड का असर।
  • इंदौर संभाग: इंदौर, धार और झाबुआ में कड़ाके की ठंड।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर में कई शहरों में 20 से 22 दिन तक कोल्ड वेव का असर रहने की संभावना है।

MP के बड़े शहरों में दिसंबर का ट्रेंड
भोपाल में सबसे कम तापमान 3.1 डिग्री रिकॉर्ड किया जा चुका है। पिछले 10 वर्षों में, दिसंबर में कई बार दिन-रात ठंड और हल्की बारिश रही है। 11 दिसंबर 1966 की रात में पारा 3.1 डिग्री तक गिरा था, जो अब तक का ओवरऑल रिकॉर्ड है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

CM डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत के परिजनों से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

CM मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन निवासी स्व. गुरकीरत मनोचा के

US strikes Iranian ships: ट्रंप का दावा, ईरान की मिसाइल क्षमता लगभग खत्म, माइन-लेइंग जहाज नष्ट

US strikes Iranian ships: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान

PAK- AFG War: पाकिस्तान ने काबुल के एक अस्पताल पर किया हमला , 400 से अधिक की मौत

PAK- AFG War: सोमवार की देर रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में

CM डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत के परिजनों से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

CM मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन निवासी स्व. गुरकीरत मनोचा के

Ujjain को राज्यपाल पटेल और CM डॉ. यादव देंगे विकास की सौगात, कई विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन

Ujjain: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार 17

Bhopal: MP में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 1116 जगह छापे, 1825 सिलेंडर जब्त

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. छत्तीसगढ़ में मौसम का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें MP: 1. घरेलू सिलेंडर की

Shivratri: आज मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Shivratri: हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी

Horoscope: 17-03-26

Horoscope: ग्रहों की चाल के अनुसार सोमवार का दिन कई राशियों के

FMPCCI मैनेजिंग कमेटी चुनाव में मनोज मीक निर्वाचित

FMPCCI : मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योग मंच में क्रेडाई को पहली बार

barabanki farmer : सब्सिडी से नीरज की बदली तकदीर, जरबेरा की खेती से लाखों की कमाई

barabanki farmer : राष्ट्रीय बागवानी मिशन की मदद से बाराबंकी के नीरज

wholesale-inflation : 12 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची थोक महंगाई, फरवरी में WPI बढ़कर 2.13%

wholesale-inflation : खाने-पीने की चीजें और रोजमर्रा के सामान महंगे, तेल की

dumka-shikaripara : भीषण सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

रिपोर्ट: आगस्टीन हेम्बरम dumka-shikaripara : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना

Bokaro Road Accident : बोकारो में सुबह टहलने निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

रिपोर्ट- संजीव कुमार Bokaro Road Accident : शहर के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र

bokaro : बोकारो के लुगू बुरु जंगल में आग का खतरा, 40 हाथियों का झुंड गांवों की ओर आ सकता है

रिपोर्ट- संजीव कुमार bokaro : झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड

Moradabad Road Accident: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 4 की मौत

Report by: Danveer Singheni Moradabad Road Accident: मुरादाबाद जिले में रविवार को

Korba Encroachment Action: मुडापार में कबाड़ियों के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Korba Encroachment Action: सुबह से चली प्रशासन की कार्रवाई, कई अवैध कब्जे

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से CM डॉ. मोहन यादव की भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Rudraprayag में बर्फबारी से मौसम हुआ खुशनुमा, मौसम में बड़ी ठंड

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बार